एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 10 जिलों के जिलाधिकारियों को बदल दिया, साथ ही कुल 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की गई। यह आदेश नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के प्रमुख सचिव एम देवराज ने जारी किया।

नेहा शर्मा को प्रभारी महा निरीक्षक निबंधन के पद पर नई तैनाती

उत्तर प्रदेश शासन ने गोंडा की जिलाधिकारी नेहा शर्मा को प्रभारी महा निरीक्षक निबंधन के पद पर नई तैनाती दी है। आईएएस अधिकारी मोनिका रानी को जिलाधिकारी बहराइच के पद से स्थानांतरित करते हुए बेसिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव एवं अपर महानिदेशक स्कूल शिक्षा के पद पर भेजा गया है। गौरव दयाल को अयोध्या के मंडल आयुक्त से सचिव गृह विभाग, राजेश कुमार को सचिव गृह विभाग से मंडल आयुक्त अयोध्या के पद पर नई तैनाती दी गई है।

मनीष कुमार वर्मा जिलाधिकारी प्रयागराज

कृष्णा करुणेश को जिला अधिकारी गोरखपुर से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा, दीपक मीणा को जिलाधिकारी गाजियाबाद से जिलाधिकारी गोरखपुर रविंद्र कुमार मंदर को जिला अधिकारी प्रयागराज से जिलाधिकारी गाजियाबाद, मनीष कुमार वर्मा को जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर से जिला अधिकारी प्रयागराज, मेधा रूपम को जिलाधिकारी कासगंज से जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर, प्रणय सिंह को अपर आयुक्त प्रशासन गन्ना एवं प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश चीनी निगम लिमिटेड से जिलाधिकारी कासगंज के पद पर नई तैनाती दी गई है।

पवन कुमार गंगवार जिलाधिकारी मिरजापुर

आलोक सिंह को जिलाधिकारी कानपुर देहात से विशेष सचिव राज्य संपत्ति विभाग एवं राज्य संपत्ति अधिकारी, कपिल सिंह को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण से जिला अधिकारी कानपुर देहात, अक्षय त्रिपाठी को जिलाधिकारी ललितपुर से जिलाधिकारी बहराइच, पवन कुमार गंगवार को राज्य संपत्ति अधिकारी से जिला अधिकारी मीरजापुर, प्रियंका निरंजन को जिलाधिकारी मीरजापुर से जिलाधिकारी गोंडा, जयनाथ यादव को संयुक्त निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय से विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा के पद पर भेजा गया है।

प्रणता ऐश्वर्या को मुख्य विकास अधिकारी सीतापुर की मिली जिम्मेदारी

प्रणता ऐश्वर्या को विशेष सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग से मुख्य विकास अधिकारी सीतापुर, मिनिष्ती एस को सचिव वित्त विभाग से गन्ना आयुक्त उत्तर प्रदेश, प्रमोद कुमार उपाध्याय को गन्ना आयुक्त उत्तर प्रदेश से सचिव समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश शासन, डॉक्टर सारिका मोहन को सचिव बेसिक शिक्षा विभाग से सचिव वित्त विभाग, अमृत त्रिपाठी को मुख्य कार्यपालक अधिकारी बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण झांसी से सचिव उच्च शिक्षा विभाग और विमल कुमार दुबे को मंडल आयुक्त झांसी के पद के साथ मुख्य कार्यपालक अधिकारी बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण झांसी के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

यह भी पढ़े : मैं बहुत थक गई हूं… अब और सहन नहीं होता, सौम्या की चीखें अब सिर्फ वीडियो में गूंज रही

यह भी पढ़े : लखनऊ: पत्नी की निर्मम हत्या के बाद आरोपी पति ने भी दी जान

यह भी पढ़े : मौलाना साजिद के खिलाफ लखनऊ में FIR, सांसद डिंपल यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला

यह भी पढ़े : फर्जी अफसर बनकर किया 95 लाख की साइबर ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

यह भी पढ़े : लखनऊ में मामूली बात पर पत्नी को पीट पीटकर उतारा मौत के घाट

यह भी पढ़े : हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भगदड़, 6 की मौत, 35 घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *