एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी के थाना मड़ियांव पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से सोने-चांदी के कीमती जेवरात, मोबाइल फोन, नकदी व चोरी में प्रयुक्त औजार बरामद किए गए हैं। पुलिस को यह सफलता मुखबिर की सूचना पर मिली, जब टीम भिटौली तिराहे के पास चेकिंग कर रही थी।

गिरफ्तार अभियुक्त कई बार जा चुके हैं जेल

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अजमल पुत्र अरशद निवासी चोर घाटी, थाना ठाकुरगंज और रियाज पुत्र लियाकत निवासी रामनगर, थाना सआदतगंज के रूप में हुई है। दोनों पेशेवर चोर हैं और पूर्व में भी कई मामलों में जेल जा चुके हैं। इनके पास से दो सोने की चेन (18.16 ग्राम), चार अंगूठियां, दो जोड़ी टॉप्स, दो चांदी की कटोरियां, पायल, कंगन, चम्मच, छह चांदी के सिक्के, दो मोबाइल और 20,000 नकद बरामद हुए हैं। एक लोहे की छेनी भी मिली है, जिसका इस्तेमाल ये घरों के ताले तोड़ने में करते थे।

अभियुक्तों पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज

गिरफ्तार अभियुक्तों पर पहले से ही लखनऊ के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अजमल के खिलाफ चोरी और साजिश के चार मामले जबकि रियाज के खिलाफ चोरी, गिरोहबंदी और आर्म्स एक्ट सहित आठ मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस ने आरोपियों को विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की कई घटनाओं के खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़े : मैं बहुत थक गई हूं… अब और सहन नहीं होता, सौम्या की चीखें अब सिर्फ वीडियो में गूंज रही

यह भी पढ़े : लखनऊ: पत्नी की निर्मम हत्या के बाद आरोपी पति ने भी दी जान

यह भी पढ़े : मौलाना साजिद के खिलाफ लखनऊ में FIR, सांसद डिंपल यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला

यह भी पढ़े : फर्जी अफसर बनकर किया 95 लाख की साइबर ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

यह भी पढ़े : लखनऊ में मामूली बात पर पत्नी को पीट पीटकर उतारा मौत के घाट

यह भी पढ़े : हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भगदड़, 6 की मौत, 35 घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *