एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ। मोहनलालगंज क्षेत्र की बहुमूल्य कृषि भूमि को लेकर एक चौंकाने वाला धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक सैन्य अधिकारी को जीवित रहते मृत घोषित कर उनके नाम दर्ज लगभग 150 करोड़ रुपये मूल्य की 20 एकड़ जमीन जालसाजों ने षड्यंत्र के तहत हड़प ली। जमीन के फर्जी बैनामे, प्लाटिंग और बिक्री का यह पूरा नेटवर्क करीब 16 वर्षों तक दबा रहा, लेकिन नामांतरण के दौरान यह साजिश उजागर हो गई।

कर्मचारियों मिली भगत से 2009 में तैयार करवा लिया फर्जी मृत्य प्रमाण पत्र

पीड़िता त्रिलोचन कौर (70), निवासी बिलासपुर (रामपुर) ने बताया कि उनके पति स्वर्गीय सूरत सिंह, सेना में अधिकारी थे और नौकरी के चलते अधिकतर समय ड्यूटी पर रहते थे। इसी का फायदा उठाकर गुरविंदर सिंह नामक व्यक्ति ने चकबंदी विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से वर्ष 2009 में एक फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार करवा लिया। खुद को मृत अधिकारी का भाई बताते हुए उसने करीब 11 एकड़ जमीन अपने पिता निर्मल सिंह के नाम दर्ज करवा ली, जबकि उस समय सूरत सिंह जीवित थे।

प्रमाण पत्र बनवाने के बाद औने-पौने दामों में बेच दी जमीन

इसके बाद षड्यंत्रकारियों ने नवंबर 2009 में 3.5 एकड़ जमीन मनोरमा राय को और मार्च 2010 में 3 एकड़ भूमि रेनू सिंह (गाजियाबाद निवासी) को औने-पौने दामों में बेच दी। वर्ष 2018 में इन्हीं लोगों ने मिलकर जमीन का एक और बैनामा चंद्रशेखर मोतीराम जी देशभ्रतार के नाम कर दिया, जिसने अपने एजेंट गोकुल शंकर राव (महाराष्ट्र निवासी) के जरिए प्लाटिंग कर 20 लोगों को जमीन बेच दी। सभी बैनामों में गुरविंदर और गोकुल गवाह के रूप में शामिल रहे।

अधिकारी के निधन में बाद जमीन का नामांतरण करने के दौरान खुला राज

21 नवंबर 2022 को सूरत सिंह के निधन के बाद, जब उनकी पत्नी त्रिलोचन कौर सितंबर 2024 में बेटे अमरजीत के नाम जमीन का नामांतरण कराने लखनऊ आईं, तो डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय की जांच में फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ। पीड़िता की शिकायत पर डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर थाना वजीरगंज पुलिस ने गुरविंदर सिंह, निर्मल सिंह, मनोरमा राय, रेनू सिंह, चंद्रशेखर, गोकुल शंकर राव के अलावा तत्कालीन कानूनगो और लेखपाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।इंस्पेक्टर वजीरगंज राजेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : सीबीआई अफसर बनकर बरेली के वैज्ञानिक से 1.29 करोड़ की ठगी,चार गिरफ्तार

यह भी पढ़े : वंदे भारत पर हमला करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, कई संगीन मुकदमे दर्ज

यह भी पढ़े : ग्राहक को थूका हुआ दूध बेचने वाला दूधिया चढ़ा पुलिस के हत्थे

यह भी पढ़े : 24 करोड़ की छात्रवृत्ति घोटाले में वांछित पवन कुमार उर्फ बंटी गिरफ्तार

यह भी पढ़े : सीएम याेगी, उपमुख्यमंत्रियों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर दी विनम्र श्रद्धांजलि

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *