उप्र न्यूज़

गुडंबा में दबंगों ने जमकर मचाया उत्पात, एक परिवार पर लाठी-डंडों से बोला हमला

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी के गुडंबा थाना क्षेत्र में रविवार को एक परिवार पर दबंगों ने घर में घुसकर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। लाठी-डंडों और बांकों से लैस हमलावरों ने महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा। गंभीर रूप से घायल महिला और पुरुष को मरा समझकर आरोपी गले से सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस नदारद रही और अब महज “मामले की जांच जारी है” की औपचारिकता निभा रही है।

दबंगों ने घर में घुसकर किया हमला

स्पोर्ट्स कॉलेज गुडंबा निवासी रेखा यादव ने बताया कि वह रविवार को अपनी बुआ संगीता यादव और अन्य परिजनों के साथ घर के बाहर बैठी थीं। इसी दौरान मोहल्ले के ही राकेश, डॉक्टर संतोष, अजेन्द्र, रामलखन समेत करीब 25-30 लोग पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने हमला कर दिया। जब परिवार के लोग जान बचाने को घर में भागे, तो दबंग बांका लेकर अंदर तक घुस आए और 10 वर्षीय शिवा, संगीता और बालक राम पर जानलेवा हमला कर दिया।

पड़ित परिवार ने पुलिस को दी सूचना, मगर किसी की गिरफ्तारी नहीं

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी और तहरीर भी दी, मगर अभी तक कार्रवाई की बजाय सिर्फ “जांच” का हवाला दिया जा रहा है। खुलेआम गुंडई और घर में घुसकर हमला करने जैसी संगीन वारदात के बाद भी अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठा रहे हैं।

यह भी पढ़े : बंद घरों में दिन में करते थे रेकी, रात में करते थे चोरी, पुलिस ने तीन चोरों को पकड़ा

यह भी पढ़े : एटीएस ने छांगुर के सहयोगी राजेश कुमार उपाध्याय को किया गिरफ्तार

यह भी पढ़े: कानपुर में चाचा की पीट-पीटकर हत्या, भतीजा गिरफ्तार

यह भी पढ़े: ATM कार्ड स्वैप कर लोगों को ठगने वाला अंतरराज्यीय गिरोह एसटीएफ के हत्थे चढ़ा, सरगना सहित 5 गिरफ्तार

यह भी पढ़े: बड़ा बदलाव : लखनऊ में बदले गए कई थाना प्रभारी

यह भी पढ़े: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास ट्रक से अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button