एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।उत्तर प्रदेश एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गाजियाबाद में संचालित एक फर्जी दूतावास का पर्दाफाश किया है। टीम ने खुद को कई देशों का राजदूत बताने वाले हर्ष वर्धन जैन पुत्र जे.डी. जैन निवासी केबी-45, कविनगर, गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है।

‘वेस्ट आर्कटिक के नाम से चल रहा था दूतावास

एसटीएफ के मुताबिक, हर्ष वर्धन कविनगर के केबी-35 में किराए पर मकान लेकर ‘वेस्ट आर्कटिक’ नाम के कथित देश का दूतावास चला रहा था। यही नहीं, वह खुद को वेस्ट आर्कटिक, सैबोर्गा, पॉल्विया, लोडोनिया जैसे तथाकथित माइक्रोनेशन देशों का काउंसल या एम्बेसडर बताता था और अपनी गाड़ियों पर डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट लगाकर चलता था।

विदेशों में काम दिलाने के नाम पर मोटी रकम वसूलता था

लोगों को प्रभावित करने के लिए वह प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और अन्य प्रमुख हस्तियों के साथ फोटोशॉप की हुई तस्वीरें दिखाता था। पूछताछ में सामने आया है कि वह विभिन्न कंपनियों और व्यक्तियों से विदेशों में काम दिलाने के नाम पर मोटी रकम वसूलता था और हवाला नेटवर्क भी चलाता था।

गिरफ्तार अभियुक्त का चर्चित तांत्रित चंद्रा स्वामी से मिला संपर्क

एसटीएफ जांच में यह भी सामने आया है कि हर्ष वर्धन का अतीत आपराधिक गतिविधियों से जुड़ा रहा है। 2011 में उस पर अवैध सैटेलाइट फोन रखने का केस दर्ज हुआ था। इसके अलावा उसका संपर्क चर्चित तांत्रिक चंद्रास्वामी और अंतरराष्ट्रीय हथियार डीलर अदनान खगोशी से भी होने की जानकारी मिली है।

यह सामग्री हुआ बरामद

डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट लगी 4 गाड़ियां, माइक्रोनेशन देशों के 12 डिप्लोमैटिक पासपोर्ट, विदेश मंत्रालय की मोहर लगे फर्जी दस्तावेज, दो फर्जी पैन कार्ड, 34 कंपनियों और देशों की मोहरें, दो फर्जी प्रेस कार्ड, 44,70,000 नगद, कई देशों की विदेशी मुद्रा, 18 डिप्लोमैटिक नंबर प्लेटें बरामद हुआ है।

यह भी पढ़े :गाजियाबाद में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, शादाब घायल

यह भी पढ़े : इस्लाम के लिए जान देने को तैयार थीं बहनें, एके-47 के साथ फोटो से खुला राज

यह भी पढ़े : पाकिस्तानी वीडियो के जरिए सांप्रदायिक हिंसा भड़काने की साजिश नाकाम, तीन गिरफ्तार

यह भी पढ़े : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से दिया पद से इस्तीफा

यह भी पढ़े : 69 की उम्र में जगदीश सिंह ने रचा इतिहास, वर्ल्ड पुलिस गेम्स में भारत के लिए जीते 9 मेडल

यह भी पढ़े : रंजिश में की गई युवक की हत्या, इंदिरानगर पुलिस ने 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

यह भी पढ़े : धान के खेत में सपा सांसद प्रिया सरोज, परंपरागत अंदाज में की रोपाई, वीडियो वायरल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *