एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शासन ने गुरुवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए राज्य के 19 आईएएस अधिकारियों को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और ज्वाइंट कमिश्नर के पदों पर नई तैनाती दी है। ये सभी अधिकारी अब तक सहायक कलेक्टर के पद पर कार्यरत थे।नई सूची के अनुसार, जौनपुर की सहायक कलेक्टर इशिता किशोर को बरेली का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बनाया गया है, जबकि कन्नौज की सहायक कलेक्टर स्मृति मिश्रा को बिजनौर में ज्वाइंट कमिश्नर की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रयागराज के अनुभव सिंह को कानपुर नगर स्थानांतरित

अयोध्या की स्वाति शर्मा को आगरा, गोरखपुर के शिशिर कुमार सिंह को अलीगढ़, सुल्तानपुर की वैशाली को कन्नौज, लखनऊ की गुंजिता अग्रवाल को बाराबंकी, सीतापुर के नितिन सिंह को वाराणसी, और प्रयागराज के अनुभव सिंह को कानपुर नगर स्थानांतरित किया गया है।इसी क्रम में, वाराणसी के सहायक कलेक्टर साई आश्रित शाखमुरी को बदायूं, मेरठ की नारायणी भाटिया को हरदोई, फर्रूखाबाद के महेन्द्र सिंह को मिर्जापुर, और मुजफ्फरनगर के चलुवराजु आर को लखीमपुर खीरी में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात किया गया है।

झांसी के दीपक सिंघनवाल को गाजियाबाद भेजा

बाराबंकी की काव्या सी को इटावा, झांसी के दीपक सिंघनवाल को गाजियाबाद, अलीगढ़ के साहिल कुमार को लखनऊ भेजा गया है।इसके अतिरिक्त, मथुरा के रिंकू सिंह राही को शाहजहांपुर, प्रयागराज की भारती मीणा को वहीं प्रयागराज में ही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में पदस्थ किया गया है। मेरठ में तैनात प्रतीक्षा सिंह को अम्बेडकरनगर और मुजफ्फरनगर में तैनात थामिनी एम.दास को सीतापुर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।शासन द्वारा की गई इस तैनाती सूची को प्रशासनिक मजबूती और जिला प्रबंधन की दक्षता को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है।

यह भी पढ़े : गोरखपुर पीएसी में महिला सिपाहियों की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, सेनानायक व प्लाटून कमांडर निलंबित

यह भी पढ़े : लखनऊ में साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़,16 गिरफ्तार, 1.07 करोड़ नकद बरामद

यह भी पढ़े : वाराणसी में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

यह भी पढ़े : गाजियाबाद से चला रहा था फर्जी देश का दूतावास, एसटीएफ ने किया भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

यह भी पढ़े : दिवाकर का सपना था बहन की शादी, एक गोली ने सब कुछ छीन लिया, जानिये पूरा मामला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *