उप्र न्यूज़देश प्रदेश

गाजियाबाद:आग की लपटों से घिरी बच्चों से भरी स्कूल बस, मची चीख पुकार

गाजियाबाद। थाना कौशांबी क्षेत्र में आज सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दिल्ली की एक एसी स्कूल बस में अचानक आग लग गई और उसमें सवार छात्रों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने दो फायर टेंडरों की मदद से बस में लगी आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे में स्कूली बस ड्राइवर, कंडक्टर और छात्र बस से सुरक्षित बच निकले। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।

रेजिडेंसी के सामने अचानक बस से धुआं उठने लगा

मिली जानकारी के अनुसार कौशांबी थाने के पीछे दिल्ली प्रीत विहार के मदर्स ग्लोबल स्कूल की एक स्कूल बस बच्चों को पिक करने आई थी तभी श्री श्री रेजिडेंसी के सामने अचानक बस से धुआं उठने लगा। धुआं उठते देख ड्राइवर ने बस को सड़क किनारे लगाकर कंडक्टर की मदद से फटाफट बस में सवार करीब डेढ़ दर्जन बच्चों को बस से उतारा। इसी दौरान बस में आग लग गई। जिसके बाद वहां चीख-पुकार मच गई।

20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

सूचना पर एफएसओ फायर की दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बस पूरी तरह से चल गई।सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि आग मदर्स ग्लोबल स्कूल प्रीत विहार दिल्ली की वातानुकूलित बस संख्या UP16CT9688 में लगी थी। इससे पहले बस में ड्राइवर के अलावा 16 बच्चे बैठे थे। सभी बच्चों को सुरक्षित निकाला गया। आशंका है कि शार्ट सर्किट से बस में आग लगी है। पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। सीएफओ का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर जलकर स्वाहा हुई बस, सवार यात्री सुरक्षित

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर गुरुवार की सुबह दिल्ली से आजमगढ़ जा रही एक प्राइवेट ट्रैवल एजेंसी की बस में अचानक से आग लग गई। आग लगने पर बस में सवार 42 यात्रियों को तत्काल ही नीचे उतार लिया गया। बस में यात्रा कर रहे सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित है।

बस पूरी तरह से जलकर स्वाहा हो चुकी थी

लखनऊ के गोसाईगंज क्षेत्र के शहजादे पुर गांव में बस में आग लगने की घटना के तुरंत बाद वहां आसपास के ग्रामीण लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने 112 पर सूचना करते हुए स्थानीय फायर सर्विस कार्यालय को भी सूचित किया। फायर कर्मचारियों के आने तक बस पूरी तरह से जलकर स्वाहा हो चुकी थी। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस को बस चालक आफताब ने बताया कि टायर फटने से बस का नियंत्रण समाप्त हुआ और इसके बाद अचानक से फ्यूल टैंकर के पास आग लग गई।

सुरक्षित होने पर सभी ने राहत की सांस ली

मोहनलालगंज के एसडीएम बृजेश वर्मा ने कहा कि घटना की सूचना मिलने पर वह और स्थानीय प्रशासन के कर्मचारी मौके पर पहुंचे हैं। यात्रियों के पूर्ण रूप से सुरक्षित होने पर सभी ने राहत की सांस ली है। मौके पर से बस के जले हुए हिस्से को हटवाने के लिए आवश्यक कार्रवाई कराई जा रही है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button