उप्र न्यूज़देश प्रदेश

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : पढ़ाई के नाम पर लिया था कमरा, बाहर से लड़कियों को बुलाकर करते थे होम डिलिवरी

चंदौली। यूपी के चंदौली जिले में सेक्स रैकेट गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। सोमवार की रात मुगलसराय पुलिस ने एक कमरे में एक युवक ओर तीन युवतियों को पकड़ा और पूछताछ की तो पता चला कि पढ़ाई के नाम पर कमरा लेने के बाद बाहर से लड़कियों को लाकर होम डिलिवरी करते है। युवक मुगलसराय के नईबस्ती बहादुरपुर का रहने वाला है जबकि पकड़ी गई लड़कियां बंगाल और बिहार की बताई जा रही हैं। कोतवाली प्रभारी के अनुसार मुकदमा दर्ज करने के साथ ही मामले की जांच के लिए एसपी को रिपोर्ट भेजी गई है।

पढ़ाई के नाम पर लिया कमरा, बाहर से बुलाते थे लड़कियां

पुलिस के अनुसार आरोपी सैफी उर्फ राजन दुलहीपुर महाबलपुर का मूल निवासी है जो वर्तमान में नईबस्ती बहादुरपुर में रहता है। उसने मढ़िया में किराए पर कमरा लिया। मकान मालिक को बताया कि पढ़ाई करता है। सैफी बंगाल, बिहार व अन्य राज्यों से लड़कियों को कमरे पर बुलाता था और ग्राहकों से फोन पर बातकर लड़कियों को उनके बताए स्थान तक पहुंचाता था। बाहरी व्यक्ति कमरे पर नहीं आता था इसलिए मकान मालिक को सैफी पर शक नहीं होता था। युवक बड़ी ही सफाई से यह काम कर रहा था। हालांकि आस-पास के लोगों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

एक युवक और तीन युवतियों को हिरासत में लिया

चोरी से जुड़े एक मामले की विवेचना में पहुंची पुलिस ने कमरे पर छापेमारी कर युवक और तीन युवतियों को पकड़ लिया। इंस्पेक्टर विजय बहादुर सिंह ने बताया कि मकान मालिक को कड़ी हिदायत दी गई है। एक युवक और तीन युवतियों को हिरासत में लिया गया है। इनके अनैतिक देह व्यापार में शामिल होने का शक है। जांच कराने के लिए पुलिस अधीक्षक को रिपोर्ट भेज दी गई है। युवक नई बस्ती का रहने वाला है जबकि एक युवती बंगाल और दो बिहार की हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button