उप्र न्यूज़देश प्रदेश

अब अंडे पर भी होगी ‘एक्सपायरी डेट’: सरकार के फैसले से बाजार में खत्म होगा बासी माल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में खाद्य गुणवत्ता को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब बाजार में बिकने वाले अंडों पर एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य किया जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को ताजे और सुरक्षित उत्पाद मिल सकें।सरकार के इस निर्देश के बाद अंडा कारोबार से जुड़े लोगों को अपनी सप्लाई व्यवस्था में बदलाव करना होगा। अब तक बाजार में कोल्ड स्टोरेज में रखे अंडे बिना किसी स्पष्ट जानकारी के बेचे जाते थे, जिससे उपभोक्ता यह नहीं जान पाते थे कि अंडा कितना पुराना है।

नई व्यवस्था लागू होने के बाद पुराने अंडों की बिक्री पर रोक लगेगी

जानकारों के मुताबिक, गर्म मौसम में कोल्ड स्टोरेज में रखे अंडों की गुणवत्ता सीमित समय तक ही बनी रहती है। ऐसे में नई व्यवस्था लागू होने के बाद पुराने अंडों की बिक्री पर रोक लगेगी और बाजार में पारदर्शिता बढ़ेगी।पोल्ट्री उद्योग से जुड़े लोगों ने सरकार के फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि इससे अच्छे और ताजे उत्पाद बेचने वालों को फायदा मिलेगा, जबकि कम गुणवत्ता वाले स्टॉक पर निर्भर कारोबारियों पर अंकुश लगेगा।

छोटे स्तर पर काम करने वाले किसानों के सामने नई चुनौती

हालांकि, छोटे स्तर पर काम करने वाले किसानों के सामने नई चुनौती भी खड़ी हो सकती है, क्योंकि उन्हें अंडों पर तारीख अंकित करने के लिए मशीनों की व्यवस्था करनी होगी। लेकिन सरकार द्वारा दिए गए समय में इस व्यवस्था को लागू करने की तैयारी की जा रही है।कारोबारियों का मानना है कि इस फैसले से उपभोक्ताओं का भरोसा बढ़ेगा और स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह कदम फायदेमंद साबित होगा। अब खरीदार आसानी से ताजा और सुरक्षित अंडों की पहचान कर सकेंगे।

यह भी पढ़े : लखनऊ में सजा कुलदीप का ग्रैंड रिसेप्शन, सीएम योगी से लेकर क्रिकेट और राजनीति की बड़ी हस्तियां पहुंचीं

यह भी पढ़े : कानपुर में बच्ची के साथ दरिंदगी, हत्या के बाद शव को खेत में गाड़ा, मचा हड़कंप

यह भी पढ़े : राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका, 37 सीटों में से 22 पर एनडीए का कब्जा

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button