होमउप्र न्यूज़यूपी में 11 पीपीएस अफसरों के तबादले, छह ट्रेनी को भी मिली...

यूपी में 11 पीपीएस अफसरों के तबादले, छह ट्रेनी को भी मिली नई तैनाती

लखनऊ । यूपी में आईपीएस के तबादले के बाद अब पीपीएस अफसरों का तबादला शुरू हो गया है। सोमवार को 11 पीपीएस अफसरों का तबादला कर दिया गया है। इसके अलावा छह ट्रेनी पीपीएस की भी नई तैनाती कर दी गई है। इसमें सबसे ज्यादा खास बात यह है कि पुलिस उपाधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा नितेश प्रताप सिंह को पुलिस उपाधीक्षक बिजनौर के रूप में तैनाती की गई है। इसी प्रकार से पुलिस उपाधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा लखनऊ राजीव प्रताप सिंह को पुलिस उपाधीक्षक हमीरपुर बनाया गया है।

पीपीएस अंकित कुमार पुलिस उपाधीक्षक हरदोई बने

अंकित कुमार-1 वर्तमान में पुलिस उपाधीक्षक, सुरक्षा मुख्यालय, लखनऊ के पद पर तैनात थे। उन्हें पुलिस उपाधीक्षक, जनपद हरदोई बनाया गया है।आस्था जायसवाल वर्तमान में सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट आगरा के पद पर तैनात थीं। उन्हें पुलिस उपाधीक्षक, जनपद आजमगढ़ बनाया गया है।जयेंद्र नाथ अस्थाना वर्तमान में सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ के पद पर तैनात थे। उन्हें पुलिस उपाधीक्षक, जनपद हाथरस बनाया गया है।

रामकृष्ण चतुर्वेदी को मंडलाधिकारी, चित्रकूट बनाया

संदीप कुमार वर्मा वर्तमान में पुलिस उपाधीक्षक, कुंभमेला, प्रयागराज के पद पर तैनात थे। उन्हें पुलिस उपाधीक्षक, जनपद कासगंज बनाया गया है।रामकृष्ण चतुर्वेदी वर्तमान में पुलिस उपाधीक्षक, कुंभ मेला, प्रयागराज के पद पर तैनात थे। उन्हें मंडलाधिकारी, चित्रकूट बनाया गया है।महेंद्र सिंह देव वर्तमान में पुलिस उपाधीक्षक, कुंभमेला, प्रयागराज के पद पर तैनात थे। उन्हें पुलिस उपाधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय, लखनऊ बनाया गया है।

प्रशाली गंगवार की सहायक पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर तैनाती

सुशील कुमार सिंह वर्तमान में पुलिस उपाधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय, लखनऊ के पद पर तैनात थे। उन्हें मंडलाधिकारी, लखनऊ बनाया गया है।डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह वर्तमान में पुलिस उपाधीक्षक, कुंभ मेला, प्रयागराज के पद पर तैनात थे। उन्हें पुलिस उपाधीक्षक, जनपद फतेहपुर बनाया गया है।प्रशाली गंगवार वर्तमान में पुलिस उपाधीक्षक, जनपद गोरखपुर के पद पर तैनात थीं। उन्हें सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर बनाया गया है

छह ट्रेनी पीपीएस अफसरों को मिली नई तैनाती

इसी प्रकार से ट्रेनी पीपीएस अफसर प्रवीन प्रकाश को पुलिस उपाधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर, अरविन्द सोनकर को पुलिस उपाधीक्षक जनपद अयोध्या, सच्चिदानन्द सिंह को पुलिस उपाधीक्षक मैनपुरी, प्रगति चौहान को पुलिस उपाधीक्षक पीलीभीत, कृष्ण कांत त्रिपाठी को पुलिस उपाधीक्षक बांदा, भूपेश कुमार पाण्डेय को पुलिस उपाधीक्षक आजमगढ़ बनाया गया गया है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments