उप्र न्यूज़देश प्रदेश

भूतनाथ मार्केट के पास दिन दहाड़े घर में घुसकर बदमाशों ने की लूटपाट, फिर हो गए फरार

 एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ। राजधानी के भूतनाथ मार्केट के समीप स्थित सरकारी आवासीय कॉलोनी में बुधवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई जब दो बदमाश दिनदहाड़े एक महिला पर हमला कर उसके जेवरात लूट ले गए। घटना उस समय हुई जब बदमाशों ने खुद को एसी मिस्त्री बताकर महिला से दरवाजा खुलवाया और फिर चाकू की नोक पर वारदात को अंजाम दिया।घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। सचिवालय में अंडर सेक्रेटरी पद पर कार्यरत हरीशचंद्र पांडेय की पत्नी शशि पांडेय घर में अकेली थीं।

बदमाशों ने अंगूठी और कान की बाली छीन ली

इसी दौरान दो युवक दरवाजे पर पहुंचे और एसी में खराबी की झूठी शिकायत का हवाला देते हुए खुद को सर्विस इंजीनियर बताया। शशि ने जब एसी सही होने की बात कहते हुए दरवाजा बंद करना चाहा, तभी एक युवक ने उन्हें पीछे से दबोच लिया और चाकू गर्दन पर रख दिया।शशि के विरोध करने पर बदमाशों ने उनके गले पर चाकू से वार करने की कोशिश की। हालांकि साहस दिखाते हुए शशि उनसे भिड़ गईं। संघर्ष के दौरान बदमाशों ने उनके गले की चेन, अंगूठी और कान की बाली छीन ली। शोर मचाने पर महिला के बेटे श्रेयांश और आशु बाहर आए, लेकिन तब तक हमलावर बाइक पर सवार होकर फरार हो चुके थे।

घटनास्थल पर पहुंचे एसीपी और डीसीपी पूर्वी

हमले में घायल शशि के सिर, गर्दन और हाथ में गंभीर चोटें आईं। उन्हें परिजनों द्वारा तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।सूचना के बाद भी पुलिस घटनास्थल पर आधे घंटे की देरी से पहुंची, जबकि कॉलोनी से पुलिस चौकी की दूरी महज 100 मीटर है। इस पर सवाल उठाते हुए हरीशचंद्र पांडेय ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी और डीसीपी पूर्वी मौके पर पहुंचे।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की जा रही पहचान

डीसीपी शशांक सिंह ने बताया कि घटना की जांच के लिए दो विशेष टीमों का गठन किया गया है। सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।पीड़ित परिवार ने यह भी बताया कि बीते तीन दिनों से कोई उनकी डोर बेल बजाकर भाग रहा था, जिससे अब आशंका है कि बदमाशों ने वारदात से पहले रेकी की थी। कॉलोनी के सन्नाटे और अनियमित पार्किंग व्यवस्था को भी उन्होंने सुरक्षा में चूक की वजह बताया है।

यह भी पढ़े : कांवड़ यात्रा को लेकर डीजीपी और मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

यह भी पढ़े : पांच दिन बीत गए अभी भी शोहराब पुलिस की पकड़ से दूर, लगातार बदल रहा अपना स्थान

यह भी पढ़े : अमेरिका में लहराया यूपी पुलिस का परचम, भारत को दिलाए सर्वाधिक पदक

यह भी पढ़े : लखनऊ में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे पांच अभियुक्त गिरफ्तार

यह भी पढ़े : पचास हजार का इनामी मोहम्मद रुकसार गिरफ्तार, एक तमंचा और दो कारतूस बरामद

यह भी पढ़े : ग्राहक को थूका हुआ दूध बेचने वाला दूधिया चढ़ा पुलिस के हत्थे

यह भी पढ़े : 24 करोड़ की छात्रवृत्ति घोटाले में वांछित पवन कुमार उर्फ बंटी गिरफ्तार

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button