उप्र न्यूज़

सीतापुर में वृद्ध ने खुद को मारी गोली, मौत

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के संदना थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक 65 वर्षीय वृद्ध ने खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुन्नालाल मिश्रा पुत्र रामेश्वर उम्र (65) वर्ष निवासी मिश्रा पुर के द्वारा रात में अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह दूध लेने वाला आया काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब कोई आवाज अंदर से नहीं आई तो वह उनके घर जाकर इनकी पत्नी को बुलाकर लाया दरवाजा तोड़ने पर देख कर सब हक्के बक्के रह गए।

मुन्नालाल ने 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक को अपने गले के नीचे रखकर गोली मार ली। घटना रात में किस समय हुई है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस के अनुसार छानबीन की जा रही है। शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button