होमउप्र न्यूज़पत्नी की डंडे से पीटकर हत्या करने वाला गिरफ्तार

पत्नी की डंडे से पीटकर हत्या करने वाला गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या में फरार चल रहे आरोपित पति को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से हत्या में उपयोग किया गया डंडा भी बरामद हो गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे का आदी है और इसी को लेकर अक्सर दोनों में विवाद होता रहता था।

कहासुनी होने पर पत्नी को उतार दिया मौत के घाट

उपनिरीक्षक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि मोहनलाल गंज में हुलास खेड़ा के मजरा आनंदपुर गांव में रहने वाले राजकुमार ने सोमवार की रात को कहासुनी होने के बाद पत्नी कंचन की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपित फरार हो गया। घटना के संबंध में मंगलवार को कंचन के पिता रायबरेली निवासी कल्लू ने पुलिस को तहरीर दी।

12 साल पहले राजकुमार से हुआ था विवाह

तहरीर में परिजनों ने बताया कि 12 साल पहले पुत्री कंचन का विवाह राजकुमार से हुआ था। उनके तीन बच्चे पियूश, प्रिंस और प्रियांशी हैं। सोमवार की रात को दोनों में हुए झगड़े के बाद राजकुमार ने डंडे से पीटकर बेटी कंचन की हत्या कर दी है। आरोपित घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने अभियुक्त को नहर पुलिया हुलास खेड़ा से गिरफ्तार किया है।

लखनऊ में शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

राजधानी के पीजीआई थाना क्षेत्र में बुधवार को एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी

प्रभारी निरीक्षक रविशंकर त्रिपाठी ने बताया कि 18 फरवरी को एक युवती ने लिखित तहरीर दी। इसमें उसने आरोप लगाया कि रेलवे कॉलोनी आलमबाग निवासी आकाश रावत से वर्ष 2017 में उसकी जान-पहचान हुई थी। उसने शादी का झांसा देकर अब तक उससे दुष्कर्म किया। (जब वादिनी नाबालिग थी ) पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी। मुकदमा दर्ज कराने के चार घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपित आकाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments