उप्र न्यूज़

फर्रुखाबाद में प्रेमी जोड़े ने खाया जहरीला पदार्थ, युवक की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर

फर्रुखाबाद जिले में प्यार में परिजन बाधा बने तो प्रेमी युगल ने आत्मघाती कदम उठाते हुए जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। इसमें प्रेमी की मौत हो गई जबकि प्रेमिका की हालत गंभीर है। अस्पताल में प्रेमिका जिदंगी मौत के बीच जूझ रही है। उधर प्रेमी की मौत के बाद युवती के परिजन अस्पताल छाेड़कर भाग खड़े हुए।

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव भरेपूर में एक युवक और युवती प्यार करते थे। इसकी जानकारी जब उनके परिजनों को लगी तो उन्होंने उनके ऊपर पहरा बिठाना शुरू कर दिया। यह बात प्रेमी युगल को नागवार लगा और दोनों ने साथ मरने की कसम खाते हुए जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। वहीं प्रेमी के परिजनों ने प्रेमिका के घरवालों पर जहर देने का आरोप लगाया है।

प्रेमी जोड़े द्वारा जहर खाने के बाद परिजन आनन-फानन में दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे । जहां ईएमओ ड्यूटी पर तैनात डॉ आकाश बंसल ने 20 वर्षीय प्रेमी युवक रोहित पुत्र दृगपाल को मृत घोषित कर दिया है ।जबकि18 वर्षीय प्रेमिका की हालत गंभीर बनी हुई है । डॉक्टरों की टीम युवती को बचाने के प्रयास में जुटी है । बताते हैं कि प्रेमी युगल एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। जिला अस्पताल से युवती के परिजन मौके से भाग गए । जिला अस्पताल से पुलिस को सूचना शहर कोतवाली के लिए भेज दी गई है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button