उप्र न्यूज़देश प्रदेश

35 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई

बरेली । Bareilly में एएनटीएफ यूनिट ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 7 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है।

रामपुर रोड से दबोचा गया आरोपी

एएनटीएफ यूनिट बरेली ने 27 फरवरी 2026 को रामपुर रोड स्थित हुरहुरी मोड़, थाना मीरगंज क्षेत्र में दबिश देकर देव सिंह पुत्र मंगली सिंह, निवासी ग्राम बड़ागांव, थाना सिरौली, जनपद बरेली को गिरफ्तार किया।

बरामदगी में 7 किलो अफीम के अलावा एक मोबाइल फोन और 2,310 रुपये नकद भी शामिल हैं। आरोपी के खिलाफ थाना मीरगंज में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18/29 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।

बिहार से लाकर पंजाब में सप्लाई

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बिहार के एक व्यक्ति से अफीम खरीदकर लाता था और पंजाब व आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करता था। इस धंधे से उसे अच्छा मुनाफा होता था। पुलिस के मुताबिक, वह खेप सप्लाई करने जा रहा था, तभी रास्ते में एएनटीएफ टीम ने उसे पकड़ लिया।

संयुक्त टीम की कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, एडीजी कानून-व्यवस्था और एडीजी अपराध के मार्गदर्शन तथा एएनटीएफ लखनऊ के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी में एएनटीएफ यूनिट बरेली, थाना मीरगंज पुलिस और सर्विलांस टीम का सहयोग रहा।पुलिस अब आरोपी के नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़े : होली पर यूपी में लगातार चार दिन की छुट्टी, सीएम योगी के सख्त निर्देश—वेतन समय से देने के आदेश

यह भी पढ़े : मुजफ्फरनगर हत्याकांड: बेटी ने प्रेमी संग मिलकर की पिता की हत्या, खीर में मिलाई नींद की गोलियां

यह भी पढ़े : लखनऊ में सनसनी: बेटे ने की पिता की हत्या, फिल्म से सीखा शव के टुकड़े करने का तरीका

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button