उप्र न्यूज़देश प्रदेश

आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना, ओलावृष्टि की चेतावनी

लखनऊ । भीषण गर्मी और सूरज की तपित से जहां जनजीवन अस्त व्यस्त हो चला है वहीं मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में रहने वालों के लिए सुखद सूचना जारी की है। जिसके अनुसार उत्तर प्रदेश में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। आगामी तीन दिनों के लिए कई इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार को हल्की बरसात होगी, लेकिन उसके बाद अच्छी बारिश हो सकती है। प्रदेश में कहीं-कहीं 50-60 किमी. प्रतिघंटे की तेज की रफ्तार से तेज हवाएं आंधी चल सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि के आसार बन रहे हैं।

मंगलवार को कई जिलो में होती रही बूंदाबांदी

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक 25 और 26 मई को पूरे प्रदेश में बारिश और आंधी का दौर रह सकता है। उधर, प्रदेश के कुछेक हिस्सों में मंगलवार को भी बूंदाबांदी और बारिश ने भिगोया। आगरा, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, नोएडा, जालौन में कहीं तेज पानी बरसा तो कहीं बूंदाबांदी होती रही। मौसम विभाग ने बदलाव को लेकर एडवाइजरी जारी की है। कहा है कि तेज हवा से बागवानी व खड़ी फसलें प्रभावित होंगी। जर्जर इमारतों, कच्चे घरों व झोपड़ियों को आंशिक नुकसान हो सकता है। पेड़ गिरने और ओलावृष्टि से चोट लगने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसमी बदलाव असर दिखाएंगे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button