होमउप्र न्यूज़महाकुम्भ में स्वास्थ्य विभाग का दस्ता लगातार करे भ्रमण : सीएम योगी

महाकुम्भ में स्वास्थ्य विभाग का दस्ता लगातार करे भ्रमण : सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ठंड के मौसम में आमजन की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता इंतजाम रखने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में तेज ठंड का मौसम है। शीतलहर चल रही है। यह बुजुर्गों, बच्चों और गंभीर रोग से ग्रस्त लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने वाल समय है।

जांच हो या दवाओं की उपलब्धता, सब कुछ चाक-चौबंद हो

मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्दी, खांसी, श्वांस से जुड़े मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी संभावित है। ऐसे में स्वास्थ्य तंत्र को अलर्ट रहने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों को अच्छी चिकित्सा सुविधा मिलनी चाहिए। जांच हो या दवाओं की उपलब्धता, सब कुछ चाक-चौबंद हो। आम आदमी को परेशान न होना पड़े।

सभी सेक्टरों में इलाज के पुख्ता इंतजाम हों

महाकुम्भ में तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी सेक्टरों में इलाज के पुख्ता इंतजाम हों। एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध रहे। सर्दी, खांसी, बुखार जैसी मौसमी समस्या हो अथवा कोई अन्य गंभीर बीमारी, सभी को समुचित चिकित्सकीय सहायता मिलनी चाहिए। बीमार लोगों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी सेक्टरों में सतत भ्रमण करे और लोगों का हालचाल ले, जरूरत हो तो उन्हें उचित चिकित्सकीय सहायता दिलाई जाए।

महाकुंभ में दिव्यांगजनों व पिछड़े वर्ग के लिए विशेष शिविर लगाने के निर्देश

प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने मंगलवार को विधानसभा सचिवालय में महाकुंभ 2025 में विभाग की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में विभाग का शिविर लगाया जाए, जो दिव्यांगजनों और पिछड़े वर्ग के सशक्तिकरण का एक प्रमुख मंच बने। मंत्री ने कहा कि इस शिविर में विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ ऑन-द-स्पॉट उपलब्ध कराया जाए।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments