उप्र न्यूज़देश प्रदेश

50 लाख का गांजा पकड़ाया: एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर दबोचे

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ थाना बाराबंकी को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने सुल्तानपुर में कार्रवाई करते हुए दो सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से करीब 98.927 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है।

चार मोबाइल फोन और 6,050 रुपये नकद भी बरामद किए

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पवन कुमार तिवारी और वेदप्रकाश मिश्रा के रूप में हुई है, जो लम्भुआ क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने इनके पास से एक मारुति बलेनो कार, चार मोबाइल फोन और 6,050 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार, दोनों तस्कर बिहार से गांजा मंगाकर उत्तर प्रदेश में सप्लाई करते थे। गिरफ्तारी के दौरान ये लोग सुल्तानपुर के कोतवाली नगर क्षेत्र में सौरमऊ गांव के पास पकड़े गए। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे लंबे समय से इस अवैध कारोबार में लिप्त थे।

इस गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की तलाश

इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं, जिससे इस तस्करी नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके। टीम में चौकी प्रभारी शाहगंज उ0नि0 अविनाश चन्द्र, थाना कोतवाली नगर, जनपद सुल्तानपु,. हे0का0 रामकुमार यादव, चौकी शाहगंज थाना कोतवाली नगर, जनपद सुल्तानपुर , का0 संदीप पाण्डेय, चौकी शाहगंज थाना कोतवाली नगर, जनपद सुल्तानपुर है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button