होमउप्र न्यूज़वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी करने वाला गिरफ्तार

वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी करने वाला गिरफ्तार

चंदौली / वाराणसी ।यूपी एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड) ने वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी करने के आरोप में एक व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ़्तारी मुगलसराय से की गई हैं। आरोपी की पहचान मोहम्मद हुसैन उर्फ़ शाहिद चौरहट, पुरानी बस्ती, पड़ाव थाना मुग़लसराय के रूप में हुई है।

ट्रेनों में डर फैलाने की साजिश

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी ट्रेनों में पत्थरबाजी कर लोगों के बीच भय और असुरक्षा का माहौल बनाने का प्रयास कर रहा थ। वंदे भारत एक्सप्रेस, जो अपनी उच्च गति और आधुनिक सुविधाओं के लिए प्रसिद्ध है, को निशाना बनाने का उद्देश्य यात्रियों के बीच डर फैलाना था।

पत्थरबाजी की घटनाओं का मकसद

अधिकारियों के अनुसार, मोहम्मद हुसैन उर्फ़ शाहिद लंबे समय से ट्रेनों में पत्थरबाजी की घटनाओं में शामिल था। इन घटनाओं के पीछे उसका मकसद ट्रेनों में यात्रा कर रहे यात्रियों को डराना और ट्रेनों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करना था।

जांच में जुटी एटीएस

बता दें कि आरोपी मोहम्माद हुसैन उर्फ़ शाहिद को पकड़ने में यूपी एटीएस की वाराणसी यूनिट के डिप्टी एसपी विपिन राय की बनायी गयी टीम द्वार किया गया है। यूपी एटीएस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इन घटनाओं के पीछे कोई बड़ी साजिश थी या फिर यह व्यक्तिगत दुश्मनी का परिणाम था। आरोपी से पूछताछ जारी है, और पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या इन घटनाओं में और लोग भी शामिल थे।

रेलवे सुरक्षा पर सवाल

वंदे भारत एक्सप्रेस पर हुई पत्थरबाजी की घटना ने रेलवे सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रेलवे अधिकारियों और सुरक्षा बलों ने ट्रेन की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं, लेकिन इस तरह की घटनाओं से रेलवे यात्रियों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है।

कड़ी सजा की मांग

इस घटना के बाद, सोशल मीडिया पर लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सख्त सजा की मांग की है। लोग चाहते हैं कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कठोर कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में कोई भी ट्रेन यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ न कर सके।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments