होमउप्र न्यूज़राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी जी की जयन्ती पर पुलिस मुख्यालय में समारोह सम्पन्न

राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी जी की जयन्ती पर पुलिस मुख्यालय में समारोह सम्पन्न

लखनऊ। राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी जी की जयन्ती के अवसर पर पुलिस मुख्यालय गोमतीनगर, लखनऊ विस्तार में सादगी के साथ समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रशान्त कुमार पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा गॉधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी एवं बैण्ड द्वारा रामधुन बजाई गई तथा गॉधी जी के लोकप्रिय भजन गाये गये।

उक्त समारोह में लखनऊ विश्वविद्यालय राजनीति शास्त्र के विभागाध्यक्ष द्वारा महात्मा गॉधी जी के आदर्शों, सिद्धान्तों पर अपने विचार रखे।इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा पुलिस मुख्यालय में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को उपहार भेंट किया गया। इसी प्रकार से लखनऊ कमिश्नरेट समेत जिलेभर में गांधी जयंती मनाई गई।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments