उप्र न्यूज़

20 लाख की फिरौती मांगने वाले रेलवे कर्मचारी गिरफ्तार

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी के कृष्णानगर क्षेत्र में एमसीसी (SCC) हॉस्पिटल के मालिक और डॉक्टर से 20 लाख रुपये की फिरौती मांगने की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में रेलवे विभाग में कार्यरत दो शातिर कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है।

ई रिक्शा चालक ने गार्ड को दिया रंगदारी मांगने वाला पत्र

डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल ने बताया कि 26 अगस्त की रात एक ई-रिक्शा चालक अस्पताल के गार्ड को एक गुमनाम पत्र थमाकर चला गया। पत्र में डॉक्टर देवेश रजानी से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी और न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर जांच शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अभियुक्तों की हुई पहचान

क्राइम टीम, सर्विलांस सेल दक्षिणी और थाना कृष्णानगर की संयुक्त कार्रवाई में करीब 300 सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों अभियुक्तों की पहचान की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम उमेश कुमार मौर्या (निवासी बरहा रेलवे कॉलोनी, मूल निवासी हरदोई) और सुजीत कुमार लोधी (निवासी बड़ा बरहा, आलमबाग) बताए गए हैं।

दोनों रेलवे में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत

दोनों रेलवे वर्कशॉप आलमबाग में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं।पूछताछ में उमेश कुमार ने खुलासा किया कि अस्पताल में इलाज को लेकर उसका विवाद हुआ था, जिसके चलते उसने बदला लेने की नीयत से धमकी भरा पत्र लिखा। अभियुक्त पर पहले से ही हत्या समेत गंभीर अपराध दर्ज हैं।पुलिस उपायुक्त दक्षिणी ने सफल अनावरण करने वाली टीम को 25,000 से पुरस्कृत किया है।

यह भी पढ़े : AI और साइबर क्राइम पर महिला आयोग ने दी चेतावनी, बचाव के बताए उपाय

यह भी पढ़े : क्लिनिक कर्मचारी ने बच्चों से जबरन टंकी साफ करवाई, मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़े : लखनऊ एयरपोर्ट पर 24 करोड़ का ड्रग्स पकड़ाया, दो तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़े : दिल्ली-एनसीआर में पटाखों पर यूपी सरकार ने लगाया पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई

यह भी पढ़े : होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया में तेजी, नियमों में होगा संशोधन

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button