smupnews
  • उप्र न्यूज़
  • देश प्रदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य

Type and hit Enter to search

उप्र न्यूज़देश प्रदेशराजनीति

महिला अपराध के मामले में प्रदेश की स्थिति भयावह : अखिलेश यादव

Meenakshi
अगस्त 27, 2024 2 Mins Read
0 Views
0 Comments

लखनऊ। समाजवादी पार्टीके राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में अपराध थम नहीं रहा है। महिलाओं से जुड़े अपराध बढ़ते जा रहे हैं। भाजपा सरकार का कानून व्यवस्था पर जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो हो गया है। सरकार के सारे दावे फेल हैं। प्रदेश में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं है। महिला अपराध के मामले में प्रदेश की स्थिति भयावह है। हर दिन कहीं सामूहिक दुराचार हो रहा है तो कहीं महिलाओं और बच्चियों की हत्या हो रही हैं। अपराधियों में पुलिस का कोई डर नहीं है।

निर्दोष लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है: सपा अध्यक्ष

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश की कानून व्यवस्था ठीक करने और अपराधियों को सजा दिलाने के बजाय अपने विरोधियों और निर्दोष लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाकर बदनाम करने को ही कानून व्यवस्था सुधारना मानती है।सपा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद में जन्माष्टमी उत्सव देखने निकली दो बच्चियों की लाशें पेड़ पर लटकी मिलना, एक बेहद संवेदनशील घटना है।

भाजपा सरकार इस मामले में तत्काल निष्पक्ष जांच करे और हत्या के इस संदिग्ध मामले में आख्या प्रस्तुत करे। ऐसी घटनाओं से समाज में एक भयावह वातारण बनाता है। जो नारी समाज को समाज में मानसिक रूप से बहुत गहरा आघात पहुंचाता है। महिला सुरक्षा को राजनीति से ऊपर उठकर एक गंभीर मुद्दे के रूप में उठाने का समय आ गया है।

भाजपा सरकार से आम जनता और महिलाओं का भरोसा खत्म हो गया

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार के दौरान महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090 डायल सेवा शुरू की गयी थी। इसमें महिलाएं और बच्चियां अपने साथ होने वाली घटनाओं की जानकारी देती थी। समय पर उनकी मदद होती थी। लेकिन भाजपा सरकार ने वूमेन पॉवर हेल्पलाइन सेवा को कमजोर कर दिया। इस सरकार में महिलाएं असहाय है।

मुख्यमंत्री और सरकार बड़े-बड़े दावे करते हैं लेकिन महिला सुरक्षा की स्थितियां सुधरने के बजाय और बिगड़ती जा रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से आम जनता और महिलाओं का भरोसा खत्म हो गया हैं जनता मानने लगी है कि अब इस सरकार के हटने के बाद ही प्रदेश के हालात बदलेंगे।

Tags:

#Akhilesh Yadav's attack on BJP#Crimes against women have increased in UP#Criminals have no fear of police#Former Chief Minister Akhilesh Yadav#Hindi News#Sisters and daughters are not safe in UPlucknow newsNational NewsUttar Pradesh News

Share Article

Follow Me Written By

Meenakshi

Other Articles

Previous

योगी कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी

Next

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: प्रथमा के कक्षा 6 एवं 7 के लिए 50 रुपए और कक्षा 8 के लिए 75 रुपए प्रति माह की दर से मिलेगी छात्रवृत्ति

Next
अगस्त 27, 2024

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: प्रथमा के कक्षा 6 एवं 7 के लिए 50 रुपए और कक्षा 8 के लिए 75 रुपए प्रति माह की दर से मिलेगी छात्रवृत्ति

Previous
अगस्त 27, 2024

योगी कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी

No Comment! Be the first one.

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

All Right Reserved!