उप्र न्यूज़

लखनऊ में जनता दर्शन: योगी आदित्यनाथ ने सुनीं फरियादें, अफसरों को सख्त निर्देश

लखनऊ । राजधानी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास 5-कालिदास मार्ग पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिक अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक और प्रशासनिक शिकायतें लेकर पहुंचे।

सभी जन-समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो

मुख्यमंत्री ने प्रत्येक फरियादी की बात ध्यानपूर्वक सुनी और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी जन-समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

शिकायतों के समाधान में न हो लापरवाही

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसी स्तर पर ढिलाई पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जरूरतमंद लोगों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने के निर्देश

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ मामलों को देखने और जरूरतमंद लोगों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है और हर व्यक्ति को न्याय दिलाना प्रशासन की जिम्मेदारी है।जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे मुख्यमंत्री के सामने रखीं, जिस पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button