उप्र न्यूज़देश प्रदेश

लखनऊ में मतदाता जागरूकता रैली, आज कई मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

लखनऊ। राजधानी में रविवार को बंगलाबाजार क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम बंगलाबाजार पुलिस चौकी से बंगलाबाजार पेट्रोल पंप तक प्रस्तावित है। आयोजन को लेकर यातायात पुलिस ने 22 फरवरी को सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक विस्तृत ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने की घोषणा की है।

इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध

यातायात पुलिस के अनुसार—

रामकथा मोड़ से सामान्य यातायात बंगलाबाजार की ओर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यहां से वाहन दाहिनी ओर मुड़कर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।

बंगलाबाजार चौकी से बंगलाबाजार पेट्रोल पंप की दिशा में वाहन नहीं जा सकेंगे। यह यातायात खजाना मार्केट होकर डायवर्ट किया जाएगा।

खजाना मार्केट से बंगलाबाजार पुलिस चौकी की ओर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वाहन सैनिक लॉन मोड़ से होकर आगे बढ़ सकेंगे।

किला चौराहा से बंगलाबाजार पेट्रोल पंप की तरफ यातायात बंद रहेगा। वाहन स्मृति उपवन/रजनीखण्ड मार्ग से जा सकेंगे।

चांस्लर क्लब तिराहा से स्मृति उपवन गेट नंबर-04 की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। यहां से वाहन स्मृति उपवन और खजाना मार्केट होकर गुजरेंगे।

काशा ग्रीन सिटी चौराहा से उसरी पेट्रोल पंप तिराहा की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वाहन बंगलाबाजार चौराहा (वीआईपी रोड) से होकर जाएंगे।

सालेह नगर तिराहा से उसरी पेट्रोल पंप तिराहा की दिशा में वाहन नहीं जा सकेंगे। यह यातायात किला चौराहा मार्ग से डायवर्ट रहेगा।

आपातकालीन सेवाओं को छूट

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि एम्बुलेंस, फायर सर्विस और शव वाहन जैसी आपातकालीन सेवाओं को चिकित्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में प्रतिबंधित मार्गों से भी आवश्यकतानुसार गुजरने की अनुमति दी जाएगी।

सहायता के लिए हेल्पलाइन

यदि किसी नागरिक को डायवर्जन के दौरान असुविधा होती है तो वह ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकता है।पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें, जिससे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button