होमउप्र न्यूज़सीएम योगी ने अम्बेडकर नगर के नौजवानों को दी स्टेडियम की सौगात

सीएम योगी ने अम्बेडकर नगर के नौजवानों को दी स्टेडियम की सौगात

लखनऊ। अम्बेडकर नगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार काे कहा कि जनपद के प्रभारी मंत्री गिरीश यादव मुझसे कह रहे थे कि अम्बेडकर नगर के नौजवानों के लिए एक स्टेडियम की स्वीकृति चाहिए। मैंने तत्काल ही एक स्टेडियम स्वीकृति दे दी है। मैंने कहा, अम्बेडकर नगर में स्टेडियम बनेगा तो यहां का नौजवान खेलेगा। जब नौजवान खेलेगा तो देश को आगे बढ़ाने का काम करेगा।

पच्चीस सौ युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित

अम्बेडकर नगर में आयोजित वृहद रोजगार व ऋण मेला में पच्चीस सौ युवाओं को नियुक्ति पत्र, एक्यावन सौ छात्र छात्राओं को टेबलेट एवं चयनित पात्रों को दो सौ ग्यारह करोड़ का ऋण देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद के नौजवानों के लिए स्टेडियम की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां बनने वाला स्टेडियम से नवीन उपाध्याय, विनोद यादव, पारुल चौधरी जैसे खिलाड़ी निकलेंगे। आज हमारे देश के अच्छे खिलाड़ी भी उत्तर प्रदेश दे रहा है।

हमारा युवा भारत का भविष्य है: सीएम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत का ग्रोथ इंजन बनने के रुप में उत्तर प्रदेश ने अपने आप को खड़ा किया है। पहले सातवें स्थान पर रहा उत्तर प्रदेश अब नम्बर दो की अर्थ व्यवस्था बनकर उभरी है। उत्तर प्रदेश ऐसे राज्य के रुप में उभरा है, जिसे आशा भरी नजर से देखा जा रहा है। हमारा युवा भारत का भविष्य है। उसके स्वालम्बन के लिए सरकार कार्य कर रही है। उनकी सुरक्षा के लिए डबल इंजन सरकार कार्य कर रही है। प्रदेश में विकास की प्रक्रिया को कम नहीं होने दिया जायेगा, हम आगे ही बढ़ेंगे।

हम नौकरी देने के लिए वचनबद्ध

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश अभी जल्द ही साठ हजार नौजवानों को भर्ती करने के लिए परीक्षा होने जा रही है। हम नौकरी देने के लिए वचनबद्ध हैं। इसमें भी बीस फीसदी लड़कियों को भर्ती करेंगे। जाे शाेहदों को ठीक कर सकें। हमारी डबल इंजन सरकार नौजवानों को नौकरियां दे रही है, सरकारी मकान दे रही है, साफ पानी व बिजली दे रही है। पांच लाख की स्वास्थ्य बीमा वाले आयुष्मान कार्ड का लाभ भी दे रही है।

माताओं बहनों को अब कोई नहीं छेड़ेगा

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले सात वर्षो से पहले गुंडागर्दी होती थी, माफिया हावी थे। अब यही उत्तर प्रदेश रोजगार नौकरी देने के लिए उभरकर सामने आया है। माताओं बहनों को अब कोई नहीं छेड़ेगा, कोई छेड़ता है तो उसके मकान को जमीन में मिला दिया जायेगा। पहले जब उत्तर प्रदेश के लोग बाहर जाते थे तो बाहर के लोग आपको शक के नजर से देखते थे। लोग सोचते थे, कहीं ये किसी माफिया से तो नहीं जुड़ा है। अब ऐसा नहीं है, लोग सम्मान के नजर से देखते हैं। सरकार दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ कार्य कर रही है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments