होमउप्र न्यूज़यूपी में तीन आईपीएस का तबादला, अमित वर्मा लखनऊ ने नये जेसीपी

यूपी में तीन आईपीएस का तबादला, अमित वर्मा लखनऊ ने नये जेसीपी

लखनऊ। यूपी में एक सप्ताह के अंदर तीसरी पर आईपीएस अफसरों का तबादला किया है।सबसे महत्वपूर्ण तबादला लखनऊ से हुआ है। यहां पर मेडिकल लीव पर चल रहे उपेंद्र अग्रवाल को हटा दिया गया है।आईपीएस अमित वर्मा को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था बनाया गया है।

इससे पहले आईपीएस उपेंद्र अग्रवाल यह कार्यभार संभाल रहे थे, लेकिन उनके मेडिकल लीव पर जाने के बाद उन्हें इस पद से हटाकर अमित वर्मा को चार्ज सौंपा है। वहीं, उपेंद्र अग्रवाल को आईजी ईओडब्ल्यू बनाया गया है। मुख्यालय से सम्बद्ध आईपीएस संतोष मिश्रा का भी तबादला हुआ है।

आइपीएस अमित वर्मा ने गोद लिया प्राथमिक विद्यालय

जनपद के मूल निवासी आइपीएस अमित वर्मा ने अपने पैतृक गांव के प्राथमिक विद्यालय को गोद लिया है। विद्यालय गोद लेने को उन्होंने डीएम से पत्राचार किया था। डीएम ने आइपीएस अमित वर्मा की पहल की सराहना की है। आइपीएस अमित वर्मा जिले के लखावटी ब्लॉक के गांव बहादुरपुर पसौली के मूल निवासी हैं। वर्तमान में वह एसआइटी मुख्यालय लखनऊ में तैनात हैं।

पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आइएएस व आइपीएस अफसर व सांसद तथा विधायकों से प्राथमिक विद्यालयों को गोद लेने की अपील की थी। उन्होंने मुख्यमंत्री की अपील पर गत दिनों डीएम चंद्रप्रकाश सिंह से पत्राचार कर अपने गांव का प्राथमिक विद्यालय गोद लेने की इच्छा जताई थी।

एक हफ्ते के भीतर 13 आईपीएस का ट्रांसफर

आपको बता दें कि इस पहले योगी सरकार ने पिछले शनिवार यानी 13 जुलाई को आईपीएस अफसरों के तबादले किए थे। शनिवार को जालौन, एटा, हरदोई, शामली, बिजनौर और गाजीपुर के पुलिस अधीक्षकों के तबादले हुए थे। उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में 10 सीटों पर विधानसभा उप चुनाव होने हैं।ऐसे अधिकारियों के तबादले काफी महत्वपूर्ण हो जाते हैं। अब देखने वाली बात ये होगी इन तबादलों का चुनाव में क्या असर पड़ेगा। ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन एक हफ्ते भीतर 13 आईपीएस अफसरों के तबादले होना कहीं न कहीं बड़े संकेत की तरफ इशारा कर रहा है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments