होमउप्र न्यूज़बरेली में दिन दहाड़े सड़क पर बवाल ,खुलेआम फायरिंग व आगजनी

बरेली में दिन दहाड़े सड़क पर बवाल ,खुलेआम फायरिंग व आगजनी

लखनऊ । यूपी के बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में प्लॉट पर कब्जे को लेकर दिनदहाड़े बीच सड़क पर बवाल हो गया। शनिवार सुबह करीब सात बजे दबंगों ने खुलेआम फायरिंग और आगजनी की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। फायरिंग के दौरान छत पर टहल रहा एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। एक अन्य व्यक्ति भी घायल होने की सूचना है। घटना के बाद आरोपी पक्ष के सभी लोग फरार हो गए। भागते समय उनकी एक कार नाले में पलट गई।

पुलिन से कार को कब्जे में लेकर शुरू की जांच

पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं एक पक्ष के दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटना के घटना के कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें कुछ युवक बीच सड़क पर फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं।  इज्जतनगर क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी आदित्य उपाध्याय की पीलीभीत बाईपास रोड पर बजरंग ढाबे के पास शंकरा महादेवा मार्बल्स के नाम से मार्बल्स की दुकान है।

थाना इज्जतनगर प्रभारी ने बताया कि शनिवार सुबह सात बजे सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी पक्ष केे बिल्डर राजीव राणा, उसका पुत्र नाम अज्ञात, केपी यादव अपने 40-50 अज्ञात लोग एवं दो जेसीबी लेकर आदित्य उपाध्याय की दुकान पर पहुंचे और तोड़फोड़ करने लगे। घटना में दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग की गई। आरोपी कभी डिवाइडर पर चढ़कर फायरिंग करते तो कभी कार की आड़ में आकर। घटना के दौरान जेसीबी में भी आग लगी दी गई।

अभियुक्तों की गिरफ्तार के लिए पुलिस दबिश दे रही

सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से जेसीबी में लगी आग पर काबू पाया। मौके से आदित्य उपाध्याय, उसके पुत्र अविरल उपाध्याय को उनकी गन एसबीबीएल 12 बोर सहित हिरासत में लिया गया है। दूसरे पक्ष की फॉर्च्यूनर कार को कब्जे में लिया गया है। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी की।

 बताया जा रहा है कि घटना के दौरान अपने मकान की छत पर टहल रहे एक व्यक्ति को गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है। थाना पुलिस ने बताया कि प्रकरण के संबंध में थाना इज्जतनगर में अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तार के लिए पुलिस दबिश दे रही है। 

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments