Uncategorized

दो दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर आएंगे सीएम योगी, देंगे सौगात

सीएम योगी आदित्यनाथ दोपहर बाद गोरखपुर आएंगे। वह भटहट के पिपरी में बन रहे प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय में ओपीडी सेवा का शुभारंभ करेंगे।लखनऊ से मुख्यमंत्री के सीधे दोपहर बाद करीब सवा दो बजे पिपरी पहुंचने की संभावना है। सीएम वहां सभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद वह मानीराम सिक्टौर स्थित महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय जाएंगे। वहां निरीक्षण के बाद गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगे। 

रात्रि विश्राम के बाद कल सुबह दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री जनता दरबार में फरियादियों की समस्याएं सुन सकते हैं। दोपहर में वह क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में आयोजित सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में उपस्थित रहेंगे। वहीं पर जीडीए की सफाई व्यवस्था में शामिल वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

दोपहर बाद उनके लखनऊ प्रस्थान कर जाने की संभावना है। बता दें आयुष विश्वविद्यालय में पहले आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी की ओपीडी चलेगी। इसके बाद धीरे-धीरे ओपीडी का विस्तार किया जाएगा। दूसरे चरण में योगा और नेचुरौपैथी की ओपीडी चलाई जाएगी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button