उप्र न्यूज़

पानी की टंकी पर चढ़ी युवती को पुलिस ने सकुशल उतारा, पति से नाराज होकर उठाया था कदम

लखनऊ । राजधानी के गोमतीनगर थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती पानी की टंकी पर चढ़ गई और नीचे उतरने से इनकार कर दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

युवती को काफी देर तक समझाने-बुझाने का प्रयास किया

पुलिस के अनुसार, युवती की उम्र करीब 22 वर्ष है। मौके पर पहुंचीं उपनिरीक्षक गुरप्रीत कौर और उपनिरीक्षक दीपक कुमार यादव ने युवती को काफी देर तक समझाने-बुझाने का प्रयास किया। बातचीत के दौरान युवती ने बताया कि उसने Lakhimpur Kheri निवासी एक युवक से विवाह किया है, लेकिन युवक बिना बताए कहीं चला गया, जिससे वह मानसिक रूप से आहत हो गई और गुस्से में पानी की टंकी पर चढ़ गई।

युवती को सकुशल नीचे उतार लिया गया

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल संबंधित युवक से संपर्क कर उसे मौके पर बुलाया। इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त और प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर भी मौके पर पहुंचे और युवती को धैर्यपूर्वक समझाते रहे। काफी प्रयासों के बाद युवती को सकुशल नीचे उतार लिया गया।इसके बाद युवती को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button