उप्र न्यूज़देश प्रदेशराजनीति

कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी,अयोध्या में पंचकोशी मार्ग के लिए 200 करोड़ दिए

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में खेल नीति समेत 22 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।465 करोड़ से अयोध्या की सड़कों को चौड़ा करने का प्रस्ताव भी पास हुआ है। उत्तर प्रदेश सरकार ने स्क्रैप पॉलिसी 2023- 24 को मंजूरी दी है।

बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस में उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि चार निजी विश्विद्यालय को आशय पत्र जारी करने की मंजूरी दी गई है। इसमें टीएस मिश्रा विश्विद्यालय लखनऊ भी शामिल है। वरुण अर्जुन विश्विद्यालय शाहजहांपुर, फारुख हुसैन विश्विद्यालय आगरा और विवेक राष्ट्रीय विश्विद्यालय बिजनौर के लिए भी आशय पत्र जारी किया गया है।

अयोध्या में इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए कई प्रस्ताव पास हुए हैं। अयोध्या में 65 करोड़ से 2 नई सड़क बनेंगी। पंचकोशी परिक्रमा मार्ग का चौड़ीकरण और विस्तार होगा। इसके लिए 200 करोड़ पास किए गए। अयोध्या के डेवलपमेंट के लिए कुल 465 करोड़ पास किए गए है। तीन प्रस्ताव पास किए गए हैं।

कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने बताया कि बाराबंकी में आईटी पार्क विकसित किया जाएगा। माइक्रो और स्मॉल इंडस्ट्री की कताई मिलों पर 51.63 करोड़ की देनदारी है। इसमें 29.5 करोड़ की देनदारी सरकार ने माफ की है। इसमें 22.14 लाख करोड़ की देनदारी सरकार चुकता करेगी।

बैठक में स्क्रैप वाहन को निष्प्रयोज करने पर दी जाने वाली छूट पर भी मंजूरी दी गई है। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि अयोध्या में दो किलोमीटर मार्ग के चौड़ीकरण और विस्तारीकरण की मंजूरी मिली है। 65 करोड़ रुपये खर्च आएगा। पुलिस कमिश्नर प्रणाली में गुंडा एक्ट में एडीएम, जॉइंट सीपी और एडिशनल सीपी को भी कार्रवाई का अधिकार दिया गया है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button