उप्र न्यूज़देश प्रदेश

कार में एक परिवार के चार लोगों की जिंदा जलकर मौत

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के सहारनपुर  में मंगलवार को एक दिल दहलाने वाला हादसा हो गया। रामपुर मनिहारान में चुनहेटी गांव के पास अंबाला देहरादून हाईवे पर एक कार में आग लग गई। कार में अचानक आग लगने से उसमें बैठे लोग निकल नहीं पाएं और चार लोगों की जलकर मौत हो गयी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और शवों को बाहर निकाला। इस दौरान सड़क पर लंबा जाम भी लग गया।

ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक ने कार में मारी टक्कर

बताया जा रहा है कि एक ट्रक ने ओवरटेक करने के चक्कर में कार में ठोकर मार दी। जिसके बाद कार में आग लग गई और खिड़कियां लाक हो गई। जिसकी वजह से कार में सवार चार लोग बाहर नहीं निकल पाये। पुलिस के अनुसार हादसे में मरने वाले सभी लोग 96 वसंत विहार ज्वालापुर, जिला हरिद्वार के निवासी थे। मृतकों की पहचान हो गई है, जिनमें उमेश गोयल (70), सुनीता गोयल (65), अमरीश जिंदल (55) और गीता जिंदल (50) शामिल हैं।परिजनों को हादसे की खबर दे दी गई है जो जबलपुर से आ रहे हैं।उधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button