smupnews
  • उप्र न्यूज़
  • देश प्रदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य

Type and hit Enter to search

उप्र न्यूज़देश प्रदेश

यूपी पुलिस के डीजी आनन्द कुमार और सुभाष चंद्रा हुए सेवानिवृत्त

Meenakshi
अप्रैल 30, 2024 2 Mins Read
0 Views
0 Comments

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस में शानदार सर्विस करने वाले दो पुलिस अधिकारी डीजी सुभाष चंद्रा और डीजी आनन्द कुमार सेवानिवृत्त हो गए। दोनों डीजी रैंक के अधिकारियों के रिटायर होने से पहले विभागीय पुलिस अधिकारियों ने उन्हें मंगलवार को अंतिम कार्य दिवस पर सामूहिक रुप से सम्मान दिया।

प्रदेश की जेल को सुदृढ़ बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाये

मूलरुप से बिहार के रहने वाले डीजी रैंक के अधिकारी आनन्द कुमार 1988 बैच के आईपीएस है। बीते वर्ष 2023 के मार्च माह में डीजी जेल रहते हुए आनन्द कुमार का नाम एक बार डीजीपी पद के लिए चर्चा में आया था। फिर वह डीजीपी के रेस में दूसरे पायदान तक पहुंचकर भी प्रदेश के पुलिस मुखिया नहीं बन सके। लॉ एंड आर्डर को सुधारने को लेकर उन्होंने तमाम प्रयास किये और प्रदेश की जेल को सुदृढ़ बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाये।

आईपीएस आनन्द कुमार विभिन्न जनपदों में कार्यरत रहे

उप्र पुलिस में सेवारत रहते हुए आईपीएस आनन्द कुमार विभिन्न जनपदों में कार्यरत रहे, जिसमें लखनऊ और सहारनपुर रेंज के डीआईजी एवं सहारनपुर में ही आईजी पद पर भी उन्होंने कार्यभार देखा। वर्तमान समय में आनन्द कुमार सीबीसीआईडी के डीजी पद पर तैनात हैं।साइबर क्राइम सेल में डीजी के पद पर तैनात रहे सुभाष चंद्रा को उत्तर प्रदेश पुलिस को मजबूत करने के लिए कठोर निर्णय हेतु जाना जाता है।

साइबर क्राइम के क्षेत्र में सुभाष चंद्रा ने किया कई बड़े कार्य

सुभाष चंद्रा के रिटायर होने पर साइबर क्राइम से जुड़े तमाम अधिकारियों ने उनके शानदार कार्यकाल को याद किया।सुभाष चंद्रा मूलरुप से हरियाणा के रहने वाले हैं और 1990 रैंक के आईपीएस अधिकारी है। गोल्फ खेल को पसंद करने वाले सुभाष चंद्रा को लखनऊ में अच्छे खिलाड़ी के रुप में भी जाना जाता है। यही कारण है कि लखनऊ के गोल्फ क्लब के 2023 में हुए चुनाव के दौरान सुभाष चंद्रा को अध्यक्ष पद पर चुना गया था।

Tags:

#collectively honored#DG Anand Kumar retired#DG Subhash Chandra retired#Hindi News#lucknow news#national news#Police Headquarters UP#up police

Share Article

Follow Me Written By

Meenakshi

Other Articles

Previous

लखनऊ से राजनाथ सिंह ने किया नामांकन, सीएम योगी व धामी रहे मौजूद

Next

चुनावी व्यस्तता के बीच गोसेवा में रमे सीएम योगी, फिर झलका बाल प्रेम

Next
अप्रैल 30, 2024

चुनावी व्यस्तता के बीच गोसेवा में रमे सीएम योगी, फिर झलका बाल प्रेम

Previous
अप्रैल 29, 2024

लखनऊ से राजनाथ सिंह ने किया नामांकन, सीएम योगी व धामी रहे मौजूद

No Comment! Be the first one.

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

All Right Reserved!