उप्र न्यूज़देश प्रदेश

किराना दुकान में लगी आग , दमकल ने बचाए बुजुर्ग समेत चार लोग

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।  राजधानी लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र के मटियारी तिराहा स्थित एक तीन मंजिला भवन में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। बताया गया कि भूतल पर मौजूद किराना दुकान में हुए शॉर्ट सर्किट के बाद उठी चिंगारियां देखते ही देखते विकराल रूप लेती चली गईं और आग बगल की मिठाई की दुकान से होते हुए दूसरे तल तक पहुंच गई।

तीन बेटे अचानक उठे धुएं और लपटों के बीच फंस गए

दूसरे तल पर रहने वाले 85 वर्षीय बुजुर्ग और उनके तीन बेटे अचानक उठे धुएं और लपटों के बीच फंस गए। आसपास के लोगों ने आग की सूचना तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। दमकल विभाग की टीम एफएसओ गोमतीनगर सुशील यादव के नेतृत्व में मौके पर पहुंची।घटनास्थल पर धुआं इतना घना था कि दमकलकर्मियों को सांस लेने में भी परेशानी होने लगी।

दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

ब्रीथिंग सेट पहनकर दमकलकर्मियों ने इमारत के भीतर प्रवेश किया और फंसे बुजुर्ग व अन्य तीनों को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता पाई।करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चार दमकल वाहनों ने आग को काबू में किया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।स्थानीय लोगों ने भी पानी डालकर आग बुझाने में दमकल की मदद की। अधिकारियों के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट से लगी और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

यह भी पढ़े : यूपी में बिजली उपभोक्ताओं पर बढ़ा बोझ, दिसंबर में बढ़कर आएगा बिल

यह भी पढ़े : उप्र कैबिनेट बड़ा निर्णय: अयोध्या में 52 एकड़ में बनेगा विश्वस्तरीय मंदिर संग्रहालय

यह भी पढ़े : यूपी कैबिनेट: दिव्यांगजनों के लिए 18 नए पुनर्वास केंद्र, बरेली–कानपुर की पेयजल व्यवस्था मजबूत करने को मंजूरी

यह भी पढ़े : खुशखबरी: उत्तर प्रदेश पुलिस में 25,455 पदों पर जल्द सीधी भर्ती, इसी माह में जारी होगी विज्ञप्ति

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button