उप्र न्यूज़देश प्रदेश

यमुना एक्सप्रेसवे पर ड्रग तस्करी का भंडाफोड़: 1.24 करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ । मादक पदार्थो के खिलाफ लगातार अभियान चलाने के बाद भी तस्करी इनकी तस्करी करने से बाज नहीं आ रही है। जबकि प्रदेश में हर दिन कहीं न कहीं मादक पदार्थ के साथ तस्कर पकड़े जा रहे है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेसवे पर की गई सटीक कार्रवाई में एक अंतरराज्यीय हेरोइन सप्लायर को गिरफ्तार किया गया है।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने तस्करों को पकड़ने के लिए बिछाया जाल

यह ऑपरेशन एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अंजाम दिया गया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक्सप्रेसवे पर जाल बिछाया और संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली।

आरोपी के पास से 5 लाख रुपये नकद और एक कार भी जब्त

जांच के दौरान वाहन से 621 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.24 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा आरोपी के पास से 5 लाख रुपये नकद और एक कार भी जब्त की गई है।

दिल्ली से मादक पदार्थ लाकर अलग-अलग शहरों में सप्लाई करता था

गिरफ्तार युवक ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह दिल्ली से मादक पदार्थ लाकर अलग-अलग शहरों में सप्लाई करता था। हाल ही में उसने नोएडा में एक बड़ी डील कर नकदी हासिल की थी और बाकी माल लेकर आगरा जा रहा था। योजना के तहत वह अपने साथी के साथ मिलकर शहर के होटलों में ड्रग्स खपाने की फिराक में था।

पुलिस आरोपी के नेटवर्क को खंगालने में जुट गई

फिलहाल पुलिस आरोपी के नेटवर्क को खंगाल रही है और उसके सहयोगियों की तलाश जारी है। अधिकारियों का मानना है कि इस गिरफ्तारी से एक बड़े ड्रग रैकेट का खुलासा हो सकता है और आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां संभव हैं।

यह भी पढ़े : लखनऊ में सजा कुलदीप का ग्रैंड रिसेप्शन, सीएम योगी से लेकर क्रिकेट और राजनीति की बड़ी हस्तियां पहुंचीं

यह भी पढ़े : कानपुर में बच्ची के साथ दरिंदगी, हत्या के बाद शव को खेत में गाड़ा, मचा हड़कंप

यह भी पढ़े : राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका, 37 सीटों में से 22 पर एनडीए का कब्जा

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button