उप्र न्यूज़

सकलडीहा में कहासुनी के बाद व्यक्ति की लाठियों से पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । जनपद चंदौली के थाना सकलडीहा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार तुलसी आश्रम कस्बा के पास ओम प्रकाश मौर्या (55 वर्ष) पुत्र राधेश्याम मौर्या निवासी ग्राम लोनार, सुबह टहलने निकले थे। इसी दौरान रास्ते में कहासुनी होने पर एक व्यक्ति ने उन पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

आरोपी बृजेश यादव को पुलिस हिरासत में लिया

घायल अवस्था में परिजनों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना में शामिल आरोपी बृजेश यादव को हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ पूछताछ व आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने हमले में प्रयुक्त लाठी को भी कब्जे में ले लिया है।

रास्ते से हटने को लेकर हुई तकरार

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी का पहले भी मानसिक रोग का इलाज हो चुका है। मामला आपसी विवाद और रास्ते से हटने को लेकर हुई तकरार से जुड़ा बताया जा रहा है।घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी सकलडीहा ने कहा कि हत्या के इस मामले में गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जा रही है और जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

मथुरा में परचून व्यापारी की हत्या

मथुरा के बरसाना में परचून व्यापारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी तब हो सकी, जब देर तक घर नहीं आने पर परिवार के लोग उसकी तलाश में निकले। परिजनों को गांव से कुछ दूर ही खेतों के बीच खून की ताजा लकीर दिखाई दी। लकीर जैसे किसी अदृश्य दिशा-सूचक की तरह उन्हें एक पुराने कुएं तक ले गई। टॉर्च की रोशनी नीचे उतरी तो वहां युवक का शव पड़ा था। इस दृश्य ने रात के सन्नाटे को मातम में बदल दिया। युवक की हत्या से गांव में सनसनी फैल गई।

यह भी पढ़े : उप्र कैबिनेट बड़ा निर्णय: अयोध्या में 52 एकड़ में बनेगा विश्वस्तरीय मंदिर संग्रहालय

यह भी पढ़े : यूपी में बिजली उपभोक्ताओं पर बढ़ा बोझ, दिसंबर में बढ़कर आएगा बिल

यह भी पढ़े : यूपी कैबिनेट: दिव्यांगजनों के लिए 18 नए पुनर्वास केंद्र, बरेली–कानपुर की पेयजल व्यवस्था मजबूत करने को मंजूरी

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button