होम उप्र न्यूज़ डीजीपी ने नये वर्ष पर पुलिस अधिकारियों से की मुलाकात, दी शुभकामनाएं

डीजीपी ने नये वर्ष पर पुलिस अधिकारियों से की मुलाकात, दी शुभकामनाएं

0
10

लखनऊ । डीजीपी विजय कुमार द्वारा नववर्ष के अवसर पर सोमवार को पुलिस मुख्यालय गोमती नगर विस्तार लखनऊ स्थित पृथ्वी लॉज में पुलिस अधिकारियों के साथ मुलाकात कर उन्हें व उनके परिजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयी।

ये भी अधिकारी मौके पर रहे मौजूद

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार , पुलिस महानिदेशक पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, पुलिस महानिदेशक कारागार प्रशासन, पुलिस महानिदेशक दूरसंचार, अपर पुलिस महानिदेशक एसएसआईटी, अपर पुलिस महानिदेशक स्थापना, अपर पुलिस महानिदेशक कार्मिक, अपर पुलिस महानिदेशक लॉजिस्टिक, अपर पुलिस महानिदेशक व पुलिस महानिदेशक के जीएसओ, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध यूपी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहें।

आईपीएस प्रशांत कुमार नए डीजी बनाए गए


सिवान के रहने वाले और रियल लाइफ में सिंघम के नाम से मशहूर तेज तर्रार व चर्चित आईपीएस प्रशांत कुमार उत्तर प्रदेश के नए डीजी बनाए गए हैं। वह 1 जनवरी 2024 से पदभार संभाल लिया। आईपीएस प्रशांत कुमार यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के पद पर कार्यरत हैं। प्रशांत कुमार 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वहीं, डीजी रैंक में प्रमोशन मिलने पर पैतृक गांव में जश्न का माहौल है।