उप्र न्यूज़देश प्रदेशराजनीति

मेरा मंत्री पद ले लो, पर समाज को आरक्षण दो, गोरखपुर में डॉ. संजय निषाद भावुक, मंच से छलके आंसू

लखनऊ । रविवार को गोरखपुर स्थित महंत दिग्विजय नाथ पार्क में निषाद पार्टी का प्रांतीय अधिवेशन आयोजित किया गया, जहां आरक्षण के मुद्दे पर सियासी और भावनात्मक माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने निषाद समाज के अधिकारों को लेकर जोरदार आवाज उठाई।

इस दौरान उनकी आंखों से आंसू भी छलक पड़े

अपने संबोधन के दौरान डॉ. निषाद भावुक हो गए और उन्होंने मंच से कहा कि आरक्षण उनके समाज का संवैधानिक हक है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि यदि समाज के हित में जरूरत पड़ी, तो वह अपना मंत्री पद भी छोड़ने को तैयार हैं। उन्होंने भावुक अपील करते हुए कहा, “मेरा मंत्री पद ले लो, लेकिन मेरे समाज को आरक्षण दे दो।” इस दौरान उनकी आंखों से आंसू भी छलक पड़े।

मछुआरा समाज को अनुसूचित जाति में शामिल

डॉ. निषाद ने सरकार के सामने एक अहम प्रस्ताव रखते हुए कहा कि ओबीसी वर्ग के 9 प्रतिशत आरक्षण में कटौती कर मछुआरा समाज को अनुसूचित जाति में शामिल किया जाए। उनका कहना था कि इससे निषाद समाज को वर्षों से चली आ रही सामाजिक और आर्थिक असमानता से राहत मिल सकेगी।उन्होंने अपने संबोधन में दोहराया कि निषाद समाज को उसका संवैधानिक अधिकार मिलना ही चाहिए और सरकार को इस दिशा में जल्द निर्णय लेना चाहिए।

यह भी पढ़े : क्रिकेट खेलते वक्त दर्दनाक हादसा: 13 वर्षीय ऋषभ के गले से आर-पार हुआ सरिया, 3.5 घंटे चला ऑपरेशन

यह भी पढ़े : कौन थे ‘फरसा वाले बाबा’? मौत के बाद मथुरा में भड़का गुस्सा, हाईवे पर बवाल

यह भी पढ़े : यूपी STF की बड़ी कार्रवाई: शुभम लोनकर गैंग का सदस्य गिरफ्तार, रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का आरोपी दबोचा

यह भी पढ़े : लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: रिटायर्ड सचिवालय कर्मी वृद्धा की संदिग्ध हालात में हत्या, घर में मिला शव

यह भी पढ़े : आईपीएल से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने अयोध्या में किए रामलला के दर्शन

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button