होमउप्र न्यूज़चार वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में घायल

चार वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में घायल

अम्बेडकरनगर। चार वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है।मीरपुर भट्ठे के पास अकबरपुर कोतवाली पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में आरोपी असगर अली के पैर में गोली लगी है।घटनाक्रम देर रात का है जहां मुखबिर की सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई की।संदिग्ध को पुलिस द्वारा रुकवाए जाने पर उसने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया,जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली पैर में लगने से आरोपी घायल हो गया।

इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया

पूछताछ में घायल की पहचान अकबरपुर कोतवाली के अधियरवा निवासी असगर अली के रूप में हुई। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।आरोपी के पास से पुलिस ने तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है।विदित हो की बीती तीन दिसंबर को नाबालिग को खंडहर में ले जाकर दुष्कर्म के मामले में मां की तहरीर पर पुलिस ने असगर अली के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया था।दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते संवेदनशील बने इस मामले में अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए पूरे गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments