होमउप्र न्यूज़रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हुई किशोरी, परिवार वाले परेशान

रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हुई किशोरी, परिवार वाले परेशान

अंबेडकरनगर।नकदी,आभूषण लेकर घर से गायब हुई किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से बेटी को ढूंढने की गुहार लगाई है। मामला भीटी थाने का है जहां के एक गांव की निवासी किशोरी रहस्यमय परिस्थितियों में नकदी,आईडी प्रूफ और आभूषण लेकर गायब हो गई है।

काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चल सका।

पीड़ित पिता ने तहरीर देकर बताया है की किशोरी की मां का तीन वर्ष पूर्व निधन हो गया था। वह घर के सामने अपनी मौसी के घर में रहती थी तथा किसी अज्ञात व्यक्ति से मोबाइल पर बातचीत भी करती थी।बीती 18 नवंबर की शाम को 20 हजार रुपए नकदी,आईडी प्रूफ और आभूषण लेकर रहस्यमय परिस्थितियों में घर से गायब हो गई है।काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चल सका।

तहरीर मिलने पर पुलिस जांच में जुटी

पीड़ित पिता ने पुत्री की जान माल की सुरक्षा के साथ विपक्षी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर दी है।प्रकरण में पुलिस अज्ञात के विरुद्ध अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments