उप्र न्यूज़देश प्रदेश

मामा की हैवानियत से टूटी जिंदगी: शादी का दबाव, धमकियां… आखिर सल्फास खाकर युवती ने दे दी जान

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां रिश्तों को शर्मसार करते हुए सगे मामा और उसके परिजनों की प्रताड़ना से तंग आकर 20 वर्षीय युवती ने अपनी जान दे दी।बताया जा रहा है कि युवती अपने ननिहाल में रह रही थी, जहां उसका ही रिश्ते का मामा उस पर जबरन शादी का दबाव बना रहा था।

वह लगातार मोबाइल पर मैसेज कर उसे परेशान करता था

आरोप है कि वह लगातार मोबाइल पर मैसेज कर उसे परेशान करता था और एक दिन तो हद पार करते हुए सल्फास की गोलियां दिखाकर कहा—“या तो मुझसे शादी कर लो, नहीं तो हम दोनों में से कोई एक जहर खा ले।”युवती ने इस जबरदस्ती का विरोध किया तो आरोपी ने उसे बदनाम करने की धमकी दी। हैरानी की बात यह है कि जब पीड़िता ने इस बारे में परिवार के अन्य लोगों को बताया, तो उन्होंने भी उसका साथ देने के बजाय उसी पर शादी के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया।

पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही

लगातार मानसिक उत्पीड़न और डर के साये में जी रही युवती ने आखिरकार 17 मार्च की रात सल्फास खाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने सगे मामा समेत चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।यह घटना एक बार फिर समाज में महिलाओं की सुरक्षा और जबरन रिश्तों के दबाव जैसे गंभीर मुद्दों पर सवाल खड़े करती है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button