उप्र न्यूज़

मुख्यमंत्री आवास से पहले युवक ने खुद को आग लगाई, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । मुख्यमंत्री आवास से ठीक पहले विक्रमादित्य मार्ग तिराहे पर सोमवार सुबह एक युवक ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही गौतमपल्ली थाना पुलिस तुरंत पहुंची और आग बुझाकर युवक को गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज चल रहा है।

युवती के शादी से इंकार करने से मानसिक तनाव में था शिवम

पुलिस के अनुसार, युवक की पहचान शिवम कुमार वर्मा (30 वर्ष) पुत्र राम विलास, निवासी उजरबारा थाना फतेहपुर, जनपद बाराबंकी के रूप में हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शिवम कुमार वर्मा का अपने गांव की एक युवती से बातचीत को लेकर विवाद चल रहा था। युवती ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया था और उसकी शादी गांव के ही शिवम के दोस्त सौरभ मिश्रा से तय हो गई थी। इस बात से आहत होकर शिवम काफी दिनों से मानसिक तनाव में था। बताया जा रहा है कि इसी विवाद को लेकर उसका युवती के दोस्तों से झगड़ा भी हुआ था।

आरोपी की गिरफ्तारी न होने से था पुलिस से नाराज

इस प्रकरण में शिवम ने थाना फतेहपुर (जनपद बाराबंकी) में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। बावजूद इसके आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से वह बेहद नाराज था। इसी नाराजगी और निराशा के चलते उसने सोमवार सुबह आत्मदाह का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार, वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर पुलिस की निष्क्रियता की शिकायत करना चाहता था, लेकिन निराश होकर उसने खुद को आग के हवाले कर लिया।

पुलिस ने तत्काल युवक को अस्पताल में कराया भर्ती

चौकी प्रभारी बंदरिया बाग उपनिरीक्षक आदित्य सिंह ने तत्काल बचाव करते हुए युवक को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। लखनऊ पुलिस ने इस मामले में जनपद बाराबंकी पुलिस से संपर्क कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े : एआई से महिलाओं की फर्जी तस्वीरें बनाकर वायरल करने वाले दो युवक गिरफ्तार

यह भी पढ़े : यूपी में चार आईपीएस अधिकारियों का तबादला, जानिये पूरी सूची

यह भी पढ़े : जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता, महिला अपराधों में 10 अभियुक्तों को हुई सजा

यह भी पढ़े : भदोही से सीएम योगी का संदेश: चुनौतियों को अवसर बनाएं, यूपी बनेगा निर्यात शक्ति

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button