उप्र न्यूज़देश प्रदेशराजनीति

वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी, महिला सम्मेलन से लेकर 6332 करोड़ की परियोजनाओं का देंगे तोहफा

वाराणसी । वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर पहुंच गए हैं। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उनके आगमन पर योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने भव्य स्वागत किया।

करीब 50 हजार महिलाओं से संवाद करेंगे

एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री सीधे हेलीकॉप्टर के जरिए बरेका पहुंचे, जहां वे ‘जनआक्रोश महिला सम्मेलन’ में करीब 50 हजार महिलाओं से संवाद करेंगे। इस सम्मेलन में महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और स्वावलंबन जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।प्रधानमंत्री इस दौरान वाराणसी को बड़ी विकास सौगात भी देंगे। लगभग 6332 करोड़ रुपये की 163 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा, जिससे शहर और पूर्वांचल के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी। साथ ही दुग्ध उत्पादकों को बोनस राशि का हस्तांतरण और नई रेल सेवाओं की शुरुआत भी प्रस्तावित है।

प्रधानमंत्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे

दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके अलावा पार्टी नेताओं के साथ संगठनात्मक बैठकों के जरिए आगामी रणनीति पर भी मंथन हो सकता है।प्रधानमंत्री के इस दौरे को विकास और राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है, जिससे काशी समेत पूरे पूर्वांचल को नई गति मिलने की उम्मीद है।

किसानों को 105 करोड़ रुपये का बोनस भी ट्रांसफर भी करेंगे

भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल के अनुसार जनसभा स्थल से ही प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को 6332 करोड़ की 163 परियोजनाओं का सौगात देंगे। इनमें 1054.69 करोड़ की 50 योजनाओं का लोकार्पण और 5277.39 करोड़ की 113 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इसके साथ ही बनास (अमूल) से जुड़े प्रदेश के लाखों दुग्ध उत्पादक किसानों को 105 करोड़ रुपये का बोनस भी ट्रांसफर भी करेंगे। इसके अलावा वे दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन बनारस-पुणे (हडपसर) और अयोध्या-मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) को हरी झंडी दिखाएंगे। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button