होमउप्र न्यूज़देश के वैज्ञानिकों को बधाई,यह कामयाबी भारत की : मौलाना सुलैमान अशरफ...

देश के वैज्ञानिकों को बधाई,यह कामयाबी भारत की : मौलाना सुलैमान अशरफ हामिदी

सम्भल । शहर इमाम शाही ईदगाह सम्भल हज़रत मौलाना सुलैमान अशरफ साहब ने भारत के चंद्रयान विक्रम के चांद के दक्षिणी ध्रुव में सफल लैंडिंग करने पर सभी वैज्ञानिकों सहित पूरे देश को बधाई दी । उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का पहला देश बन गया जिसने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग की,यह हम सब के लिए खुशी का पल है।देश ने एक बार फिर साबित कर दिया कि हमारे यहां लोगों में अपार काबलियत है अब दुनिया यूंही हमारी तरफ नहीं ताक रही है ,देश के युवाओं को भी इस कामयाबी ने संदेश दिया है कि हमें फिजूल की बातों को छोड़ कर अपने लक्ष्य की ओर देखना चाहिए क्योंकि असली देशभक्ति यह है कि हम देश के लिए ऐसे काम करें जिससे हमारे भारत का नाम ऊंचा हो।

उन्होंने कहा देश की युवा पीढ़ी को सच्ची देशभक्ति यहां से सीखनी चाहिए और सांझा प्रयास कर देश को सबसे आगे खड़ा करने में योगदान देना चाहिए ,हमारे युवाओं को घिनौनी राजनीति के चक्कर से बाहर आकर सिर्फ भारत के भविष्य को देखना होगा तब वह दिन भी दूर नहीं होगा जा हम ब्रह्माण्ड को नाप लेंगे और हर ग्रह पर हमारा झंडा तिरंगा लहराएगा।हज़रत ने देशवासियों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि यह खुशी के लम्हें हैं हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत के साथ ईश्वर की कृपा ने इस कामयाबी की भारत के दामन में डाल दिया है सबको मुबारक ।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments