उप्र न्यूज़देश प्रदेश

थाना प्रभारी पर भीड़ ने बरसाए लाठी-डंडे, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ।यूपी के आजमगढ़ जनपद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में भीड़ एक पुलिसकर्मी को लाठी – डंडों से पीटती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि, दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इस विवाद को सुलझाने के लिए थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ पहुंचे लेकिन भीड़ ने उन्हें ही निशाना बना लिया।

2 पक्षों में विवाद DJ बजाने को लेकर हुआ था

पुलिसकर्मी की पहचान आजमगढ़ में बरदह थाना क्षेत्र के प्रभारी राजीव कुमार सिंह के रूप में हुई है। इन्हीं पर भीड़ ने हमला किया। राजीव कुमार सिंह को जमीन पर गिराकर लाठी–डंडों से पीटा गया। 2 पक्षों में विवाद DJ बजाने को लेकर हुआ था। सूचना के बाद पुलिस गांव पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले जाने लगी, तभी भीड़ ने थाना प्रभारी पर हमला कर दिया।

मार डालो बचना नहीं चाहिए

इस मामले में 17 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें फूलचंद, सर्वेश, लकी, गौतम,आकाश, सिंकू, विपिन, चंद्रेश, ऋतिक, राकेश, विशाल, मनोज, शर्मीला, शिवमूरत, संगम, मंकू, ऋषभ शामिल हैं।वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि, बरदह थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी (SO) राजीव सिंह को कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा है। 8 से ज्यादा लोग लाठी-डंडे से थाना प्रभारी को खेत में गिराकर पीट रहे थे। साथ ही गाली-गलौज भी कर रहे हैं। लोग यह भी कह रहे थे कि मार डालो, बचना नहीं चाहिए।

4 अन्य पुलिसकर्मी घायल

राजीव कुमार सिंह के सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं जबकि 4 अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। पुलिस टीम पर हमला करने वालों ने कानून-व्यवस्था को चुनौती दी है। इस घटना से पुलिसकर्मियों का मनोबल प्रभावित हो सकता है। इस पूरे मामले में पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने चाही ताकि मैसेज जाए कि पुलिस कर्मी के साथ मारपीट करने पर उनका भी यही हस्र होगा। हालांकि यह वीडियो सोशल मीडियो पर खूब वायरल हो रहा है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button