उप्र न्यूज़

आलमबाग में गोली लगने के बाद कुख्यात लुटेरा गिरफ्तार, 57 मुकदमों में वांछित

 एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के आलमबाग इलाके में शुक्रवार देर रात पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। चेन लूट की घटना में वांछित बदमाश सतेंद्र उर्फ कालिया पुलिस की घेराबंदी में फंस गया और भागने की कोशिश में उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। आरोपी को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, सतेंद्र पर विभिन्न जनपदों में 57 मुकदमे दर्ज हैं और वह एक गैंगस्टर एक्ट का अभियुक्त भी है।

पुलिस को देखते ही शुरू कर दी फायरिंग

जानकारी के लिए बता दें आलमबाग थानाक्षेत्र में चेन लूट की घटना होने के बाद से पुलिस लगातार जांच में जुटीं थी। इसी दौरान सीसीटीवी कैमरे से चेन लूटने वाले की फुटेज हाथ लगी। इसी क्रम में शुक्रवार की रात्रि पुलिस को सूचना मिली की चेन लूट की घटना को अंजाम देने वाला लंगड़ा फाटक के पास आने वाला है। सूचना पर पुलिस वहां पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। थोड़ी देर में एक बाइक सवार आता नजर आया। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो भागने लगा। इस दौरान बाइक से फिसलकर गिर गया। पुलिस ने पकड़ने चाहा तो फायरिंग शुरू कर दी।

घायल बदमाश के ऊपर दर्ज हैं कुल 57 मुकदमे

अपर पुलिस उपायुक्त मध्य ने बताया कि पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ फायर किया तो बदमाश घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम सतेंद्र निषाद पुत्र मुनेश्वर लाल निवासी पारा क्षेत्र बताया। बदमाश के कब्जे से दो जिंदा कारतूस, तमंचा और बाइक और एक टूटी हुई चेन भी बरामद हुई है। इसके अपराधिक इतिहास के बारे में पता किया गया तो पता चला कि इसके ऊपर कुल 57 मुकदमे दर्ज है। यह एक अंतरजनपदीय स्तर का अपराधी है। यह बाराबंकी से गैंगेस्टर में अभियुक्त है और आठ मुकदमों इसको सजा हो चुकी है।

यह भी पढ़े : STF की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय असलहा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, तीन तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़े : 10 राज्यों में 49 हजार करोड़ की ठगी करने वाला गुरनाम सिंह गिरफ्तार

यह भी पढ़े : पांच दिन बीत गए अभी भी शोहराब पुलिस की पकड़ से दूर, लगातार बदल रहा अपना स्थान

यह भी पढ़े : अमेरिका में लहराया यूपी पुलिस का परचम, भारत को दिलाए सर्वाधिक पदक

यह भी पढ़े : लखनऊ में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे पांच अभियुक्त गिरफ्तार

यह भी पढ़े : पचास हजार का इनामी मोहम्मद रुकसार गिरफ्तार, एक तमंचा और दो कारतूस बरामद

यह भी पढ़े : ग्राहक को थूका हुआ दूध बेचने वाला दूधिया चढ़ा पुलिस के हत्थे

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button