उप्र न्यूज़

अंबेडकरनगर में दिनदहाड़े हत्या: खेत में मिला लकड़ी कारोबारी का शव

अंबेडकरनगर। यूपी के अंबेडकरनगर के टांडा क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। जनार्दनपुर के पास खेत में 50 वर्षीय सुरेंद्र मांझी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वह नेहरू नगर के निवासी थे और लकड़ी के व्यवसाय से जुड़े थे। इसके अलावा सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाते थे।

शव पर गले, सिर और चेहरे पर गहरे वार के निशान मिले

दोपहर करीब दो बजे स्थानीय लोगों ने खेत में शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस सुरेंद्र को मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव पर गले, सिर और चेहरे पर गहरे वार के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की बर्बरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। इलाके में भी दहशत और आक्रोश का माहौल है।

हत्या करने की वजह तलाशने में जुटी पुलिस

सूचना पर क्षेत्राधिकारी शुभम कुमार और प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कराई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान के लिए सभी संभावित एंगल पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : होम्योपैथिक उपायों से बालों की सेहत सुधारने के खास टिप्स, जानिए क्या कहती हैं डॉ. दीक्षिता पांडे

यह भी पढ़े : बर्थडे पार्टी बनी मौत की पार्टी, खेल-खेल में चली गोली से 13 साल के मासूम की मौत

यह भी पढ़े : चार हत्याओं से सनसनी: भाई के बचाव में उतरी बहन, बोली– ‘निरंकार ऐसा नहीं कर सकता

यह भी पढ़े : गाजियाबाद में यू-ट्यूबर हमले का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर, एक साथी फरार

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button