उप्र न्यूज़

अमेठी: पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा चोर मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । यूपी के अमेठी जिले में अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत रविवार रात पुलिस और एक शातिर चोर के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।एएसपी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक, अमेठी थाने के प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सिंह, स्वाट प्रभारी उपनिरीक्षक अनूप कुमार सिंह और सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक दयाशंकर मिश्र टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे।

पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो शुरू कर दी फायरिंग

इसी दौरान सूचना मिली कि नौगिरवा चौराहे से एक संदिग्ध युवक काली मोटरसाइकिल से पुलिस चेकिंग से बचकर मुंशीगंज की ओर भाग रहा है।पुलिस ने मुंशीगंज नहर पटरी पर घेराबंदी की। जैसे ही संदिग्ध बाइक सवार वहां पहुंचा, पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की। रोकने पर उसने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से वह घायल हो गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरुण (20) पुत्र बैजनाथ निवासी ग्राम बानथान, थाना मुंशीगंज के रूप में हुई।

एसपी ने मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम की सराहना की

उसके पास से एक तमंचा, 315 बोर का एक जिंदा और एक खोखा कारतूस, ओप्पो A78 मोबाइल फोन, 1,400 रुपये नकद और बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई। बरामद मोबाइल गौरीगंज में हुई एक मारपीट की घटना से जुड़ा मिला।पुलिस ने घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। आरोपी पर अमेठी, मुंशीगंज और गौरीगंज थानों में चोरी व नकबजनी के कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं।एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम की सराहना की है।

यह भी पढ़े : मुजफ्फरनगर में एनकाउंटर, ढेर हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश नईम कुरैशी

यह भी पढ़े : बागपत में जेल से रिहा हुए 1199 आरोपितों ने थाने में अपराध न करने की ली शपथ

यह भी पढ़े : लखनऊ पुलिस की महिला आरक्षियों ने जागरूकता दौड़ में दिखाया उत्साह

यह भी पढ़े : लखीमपुर खीरी हादसा : रोडवेज बस और वैन में भीषण टक्कर, पांच की मौत, नौ घायल

यह भी पढ़े : महाकुंभ की सफलता पर यूपी फायर सर्विस को मिला अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button