उप्र न्यूज़देश प्रदेश

दूषित खाने से मौत का आरोप: बीबीएयू में छात्रा की मौत पर ‘रातभर बवाल’, कुलपति आवास घेरा

लखनऊ। यूपी की राजधानी में स्थित बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में छात्रा की मौत के बाद देर रात भारी तनाव और विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। आरोप है कि दूषित भोजन खाने से बीएससी इंटीग्रेटेड छात्रा अनामिका की तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मौत की खबर सुनते ही छात्रों में आक्रोश भड़क उठा

छात्रा यशोधरा गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी। छात्र संगठन एसएफआई ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले फूड पॉइजनिंग के बाद उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई, और इलाज के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। बुधवार को उसकी गृह नगर वाराणसी में मौत हो गई।मौत की खबर फैलते ही विश्वविद्यालय परिसर में आक्रोश भड़क उठा। सैकड़ों छात्र-छात्राएं कुलपति आवास के बाहर इकट्ठा हो गए और देर रात तक जोरदार नारेबाजी करते रहे। छात्रों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए घेराव किया, जिससे परिसर में तनावपूर्ण माहौल बन गया।

विवि प्रशासन की तरफ से पूरे मामले की जांच की बात कही जा रही

स्थिति बिगड़ती देख विश्वविद्यालय प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। प्रॉक्टर कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार रात 10:30 बजे के बाद प्रवेश पर सख्ती बढ़ा दी गई है और बिना वैध आईडी किसी को भी परिसर में आने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही बाहरी व्यक्तियों और पूर्व छात्रों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है।कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल ने बताया कि वह फिलहाल शहर से बाहर हैं और लखनऊ पहुंचकर ही स्थिति पर प्रतिक्रिया देंगे। फिलहाल पूरे मामले की जांच की बात कही जा रही है, जबकि छात्रों का आक्रोश अभी भी शांत नहीं हुआ है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button