उप्र न्यूज़देश प्रदेश

मुठभेड़ में मारा गया एक लाख का इनामी बदमाश

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार देर रात को पारा इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें एक लाख रुपये का इनामी मारा गया, जबकि उसका साथी मौके से भागने में सफल रहा है। एनकाउंटर में मारा गया बदमाश कैब चालक की हत्या में फरार चल रहा था।

इनामी के हरदोई जाने की सूचना पर दौड़ी पुलिस

पुलिस उपायुक्त पश्चिमी विश्वजीत श्रीवास्तव ने पत्रकाराें काे बताया कि पारा थाना पुलिस को देर रात सूचना मिली कि कुछ दिन पूर्व बुद्धेश्वर निवासी योगेश पाल की हत्या करने वाला हत्यारोपित अपने साथी के साथ मोहान रोड से निकलकर हरदोई की ओर जा रहा है। इस सूचना पर पारा थाना पुलिस ने डीसीपी वेस्ट क्राइम लखनऊ कमिश्ररेट की क्राइम ब्रांच पुलिस के साथ मोहान रोड के जीरो प्वाइंट पर चेकिंग शुरू कर दी।

पुलिस को देखकर बदमाशों ने शुरू कर दी फायरिंग

उस रास्ते पर जैसे ही बाइक सवार युवक निकले तो पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया। बाइक को न रोकर युवक आगरा एक्सप्रेस-वे के सर्विस लेन पर भागने लगे। कुछ ही दूर पर सामने से पुलिस टीम से खुद को घिरा पाकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की गोली पुलिस की बुलेट प्रुफ जैकेट पर जा लगी। पुलिस टीम ने फा​यरिंग शुरू की तो एक बदमाश घायल होकर सड़क पर जा गिरा। इस दौरान एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।

बदमाश की पहचान शाहजहांपुर निवासी गुरुसेवक के रूप में की

पुलिस ने घायल बदमाश का हिरासत में लेकर अभिरक्षा में इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने बदमाश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बदमाश की पहचान शाहजहांपुर निवासी गुरुसेवक के रूप में की है।डीसीपी वेस्ट ने बताया कि उसने शाहजहांपुर के पुवायां में भी अपने साथी के साथ मिलकर अवनीश दीक्षित नाम के व्यक्ति की हत्या कर उसकी चार पहिया वाहन लूट लिया था।

चार दिन पहले उसका साथी मुठभेड़ में पकड़ा गया था

उसी वाहन को आज वह बेचने जा रहे थे, तभी मोहान रोड पर पुलिस से मुठभेड़ हो गई ओर गुरुसेवक मारा गया। पुलिस कमिश्ररेट की ओर से उस पर एक लाख रुपये का इनाम रखा गया था। पुलिस ने उसके पास से 38 बोर का तमंचा मय कारतूस व अन्य चीजें बरामद की । चार दिन पहले उसका साथी मुठभेड़ में पकड़ा गया था।

यह भी पढ़े : एआई से महिलाओं की फर्जी तस्वीरें बनाकर वायरल करने वाले दो युवक गिरफ्तार

यह भी पढ़े : यूपी में चार आईपीएस अधिकारियों का तबादला, जानिये पूरी सूची

यह भी पढ़े : जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता, महिला अपराधों में 10 अभियुक्तों को हुई सजा

यह भी पढ़े : भदोही से सीएम योगी का संदेश: चुनौतियों को अवसर बनाएं, यूपी बनेगा निर्यात शक्ति

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button