उप्र न्यूज़देश प्रदेश

यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा 17 और 18 फरवरी को

लखनऊ । पुलिस भर्ती में फार्म भरने वाले अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। चूंकि परीक्षा की तिथि निर्धारित कर दी गई है। परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने तथा कक्ष निरीक्षकों की तैनाती व नोडल अफसर के बनाने के संबंध में सभी जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को को निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा का सकुशल सम्पन्न कराने के संबंध में तैयारियां तेज कर दी गई है।

प्रत्येक पाली में 12,04,360 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे

जानकारी के लिए बता दें कि सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर होने वाली सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा में 48,17,441 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षा में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसलिए यूपी के 75 जिलों में 2377 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा चार पालियों में 17 और 18 फरवरी की करायी जानी है।डीजी रेणुका मिश्रा के अनुसार 17 और 18 फरवरी को दो-दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रत्येक पाली में 12,04,360 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रत्येक पाली में बराबर अनुपात में पुरुष और महिला अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। नकलविहीन परीक्षा करवाने के लिए पुलिस भर्ती बोर्ड मुख्यालय में दो कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं। इतना ही नहीं परीक्षा केंद्रों की मुख्यालय से रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी।

सफल अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी

परीक्षा केंद्रों पर लगाए गए सीसीटीवी की लाइव फीड सीधे कंट्रोल रूम को मिलेगी, जिससे अभ्यथिर्यों की पहचान के साथ परीक्षा देते वक्त उनके व्यवहार को भी जांचा जा सकेगा। केंद्रों पर पूरी जांच पड़ताल (फ्रिस्किंग) के बाद ही अभ्यर्थी प्रवेश कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड 10 फरवरी को जारी किया जा सकता है, जिसे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा।लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद इंटरव्यू होगा और फिर सफल अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button